सेल गुवा माइंस की सीएसआर पहल से क्षेत्र में बढ़ेगा कौशल विकास
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : सेल गुवा ओर माइंस के एल एंड डी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल सीजीएम सी.बी. कुमार के नेतृत्व में युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, महाप्रबंधक पी.के. सिंह और डॉ. टी.सी. आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आसपास के गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : चुनाव परिणाम के बाद झाड़ग्राम में तनाव, प्रशासन अलर्ट मोड में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सीएसआर के तहत 45 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

सेल गुवा माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। इस योजना के तहत सीएसआर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में होगी। इस पहल से युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

























