सोमेश चंद्र सोरेन ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता रहे मौजूद
क्षेत्र में शोक की लहर, नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हेंदलजुरी पंचायत निवासी एवं USIL के सेवानिवृत्त कर्मी सपन कुमार माझी (लगभग 65 वर्ष) का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से किडनी और शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह उन्होंने गांव में आयोजित कीर्तन और पूजा कार्यक्रम में भाग लिया था, लेकिन पूजा के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावां में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त
पूजा कार्यक्रम के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, रास्ते में तोड़ा दम
दिवंगत सपन कुमार माझी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमेश चंद्र सोरेन पहुंचे और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश भगत, काजल डॉन, हीरा सिंह, सुनाराम सोरेन, अंकुर कावरी, सागर पानी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।




























