महिलाओं की ग्लास रेस और बच्चियों की प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण का केंद्र
विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के मेचूआ गांव में जूनियर ब्वायज क्लब की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय फ्लड लाइट फुटबॉल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस खेल आयोजन में क्षेत्र की 32 टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं के लिए ग्लास रेस, बॉल पास और पेनाल्टी शॉट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने लोगों का खास ध्यान आकर्षित किया। वहीं बच्चियों के बीच बैलून फोड़ और चम्मच रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टीएमएच ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’, मरीजों को मिलेगी हर समय सहायता
खेल प्रतियोगिताओं से मेचूआ गांव में दिखा उत्साह का माहौल
महिलाओं की ग्लास रेस प्रतियोगिता में सीदाडीह की रूपाली मुर्मू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अनीता मुर्मू दूसरे और इंदु मार्डी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में झामुमो के जिला मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी, बगुलासाई ग्राम प्रधान मंगल सोरेन तथा मुखिया राम साईं सोरेन ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में जूनियर ब्वायज क्लब के सदस्यों और आयोजन समिति के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


























