जिला टॉपर कमल किशोर भक्त को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त शम शेरसिंह सरदार को 1100 रुपये का पुरस्कार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जिला स्तर पर आयोजित हिंदुस्तान ओलम्पियाड की लिखित परीक्षा में धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परीक्षा में कक्षा दसवीं के छात्र कमल किशोर भक्त (बासिला, पोटका) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि शम शेरसिंह सरदार (पाथरगोंडा, पोटका) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल के संचालक मुद्रिका शर्मा ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड की ओर से कमल किशोर भक्त को 3100 रुपये तथा शम शेरसिंह सरदार को 1100 रुपये का चेक प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करते ही दोनों विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैंसर मरीज की जान बचाने को सुनील आनंद ने 5 दिन में दूसरी बार किया सिंगल डोनर प्लेटलेट दान
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मुद्रिका शर्मा ने बताया कि हिंदुस्तान ओलम्पियाड की लिखित परीक्षा पिछले वर्ष नवंबर माह में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
























