Share

Indore : इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री सुरक्षित

  • टेक्निकल खराबी के चलते इंदौर में उतरी फ्लाइट, एयरलाइन ने दी जांच की जानकारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 815 में सोमवार को लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में कुल 140 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंडिगो की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उड़ान को सुरक्षित रूप से इंदौर में लैंड कराया गया और सभी आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह घटना 21 जुलाई 2025 को हुई, जब गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यह फ्लाइट रवाना हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : चित्रेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब : स्वर्णरेखा नदी से कांवर लाकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित किया जल

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरलाइन ने की सतर्कता की पुष्टि

इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि इस तकनीकी खामी का असर अन्य उड़ानों पर न पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट के ऑपरेशन्स को दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि हाल ही में हैदराबाद जा रही एक अन्य फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसे तिरुपति एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इंडिगो यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को लेकर सजग है।

Scroll to Top