Share

Jharkhand : रांची को मिलेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

  • 326 करोड़ की लागत से सहजानंद चौक से जज कॉलोनी तक बनेगा 3.5 किमी लंबा फ्लाईओवर
  • दो लेयर वाले कॉरिडोर से रांची की यातायात समस्या होगी दूर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

राजधानी रांची के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सहजानंद चौक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक 3.5 किलोमीटर लंबे नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) द्वारा EPC मोड पर पूरा किया जाएगा और इसके लिए कुल 326 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। टेंडर की अंतिम तिथि 8 सितंबर रखी गई है और अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :  Ghatsila : हरिण धुकड़ी गांव में खेल मैदान और हाट स्थल को लेकर ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

रांची में ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला, फ्लाईओवर को मिली मंजूरी

यह नया फ्लाईओवर रांची के पहले से मौजूद रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर बनाया जाएगा, जिससे यह दो स्तरों वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को रोज लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यह परियोजना बेहद जरूरी मानी जा रही है।

Leave a Comment

Scroll to Top