जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के बाँकी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार शोकाकुल है. बाँकी पंचायत के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ पातर की माताजी स्व. बासु पातर (उम्र 76 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास बाँकी गाँव पहुँचा. वहाँ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. बासु पातर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की.
परिवारजनों ने बताया कि स्व. बासु पातर का एक पुत्र (धीरेन्द्र नाथ पातर) एवं दो पोते हैं, जिनसे भरा-पूरा परिवार पीछे छूट गया है. माँ के निधन से परिवार और पूरे गाँव में गहरा दुख व्याप्त है.
श्रद्धांजलि अर्पण के दौरान सभी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की,गाँव के लोगों ने भी बताया कि स्व. बासु पातर मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में पूरे परिवार और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, प्रमुख सुशीला टुडू, काजल डॉन, छाया रानी साव, बेबी पातर, सुशील मार्डी, आनन्द गोयल, प्रकाश टुडू, प्रकाश निषाद, नीतीश पातर, किशन पातर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.
























