जेबी लाइव, रिपोर्टर
धरमबहाल पंचायत के लालड़ीह स्थित माटी काला भवन में झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई.
सभा में पंचायत के विभिन्न गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन ने झारखंड राज्य की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा.
मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, बाबूलाल मुर्मू, मोहम्मद जलील, पंचायत अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव राजा सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
























