जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के फुलपाल स्थित पैतृक आवास पर झारखंड आंदोलनकारी स्व. धनाई सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि धनाई बाबू अलग झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे. वर्ष 1993 में वे साक्ची जेल में भी बंद रहे. वे हिंदुस्तान कॉपर मऊभंडार के पूर्व कर्मी, समाजसेवी एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे. साथ ही तत्कालीन उत्कल एक्सप्रेस कांड के भी आरोपी रहे.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
इस अवसर पर मुखिया पति हीरालाल सोरेन, सोनमोनी सोरेन, सुशील माडी, गोपाल कोईरी, प्रकाश निषाद, किस्तो महाकुड, गणेश राम सोरेन, शिवचंद सोरेन समेत कई ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
























