जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी प्रखण्ड सचिव खुदीराम हांसदा के बड़े भाई चन्द्रराय हांसदा (65 वर्ष) का अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. निधन की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास चीरूगोडा गांव पहुंचा और पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
स्व. चन्द्रराय हांसदा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र बागराय हांसदा, संजय हांसदा एवं एक पोता चन्द्रराय हांसदा शामिल हैं. इस मौके पर सभी ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया.
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, सुशील मार्डी, गोपाल कोइरी, प्रकाश निषाद, पंजाब हांसदा समेत कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
























