- अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में अनेक मामलों का त्वरित निपटारा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड में भूमि संबंधी विवादों से आम जनता को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा तथा अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से भूमि विवाद से संबंधित कई आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से अनेक मामलों का तत्काल समाधान किया गया। अधिकारियों ने विवादित पक्षों की बात सुनकर कई जटिल मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मौके पर सुलझाए गए प्रमुख भूमि विवाद
समाधान दिवस के दौरान जो मामले शेष रह गए, उनके लिए संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र और प्रभावी निपटारे का आश्वासन दिया तथा आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी। अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है और किसी भी भूमि विवाद की शिकायत सामान्य कार्य दिवसों में भी अंचल कार्यालय में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल न केवल विवादों को कम करने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।
























