- बालीगुमा के पास रात 7 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बालीगुमा गांव के सामने गुरुवार रात करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय राकेश सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 20 वर्षीय दोस्त अमित दास गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश, जो तिरिल डीह कोलावेरा का निवासी था, अपने दोस्त अमित (ग्राम सालडीह निवासी) के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चतुर्थ बाल मेले में बच्चों की अनोखी प्रतिभा का जलवा, विज्ञान के शानदार मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
बालीगुमा मार्ग पर पहले भी होते रहे हैं हादसे
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल अमित को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मृतक राकेश के शव को भी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है, लोग आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
























