- अज्ञात अपराधियों ने चाकू से किया निर्मम हमला, इलाके में सनसनी
- ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में दिया वारदात को अंजाम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योति हेंब्रम की अज्ञात अपराधकर्मियों ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना पोटका थाना से करीब एक किलोमीटर दूर छोटा सिगड़ी जाने वाले रास्ते में हुई। बताया जाता है कि ज्योति रोज की तरह सुबह पोटका थाना में ड्यूटी आई थी और किसी काम से छोटा सिगड़ी की ओर जा रही थी। हाता–मुसाबनी मुख्य पथ से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें : Bodam : नवविवाहिता की आत्महत्या से गांव में शोक, परिवार में मर्माहत माहौल
दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में दहशत, स्कूटी और हेलमेट मिले मौके पर, पुलिस जांच में जुटी
घटनास्थल पर ज्योति की स्कूटी (नंबर JH05C N8660) और उस पर रखा हेलमेट बरामद किया गया है। मृतका का घर कालिकापुर पंचायत के केंदमुरी गांव में है। उसके पिता का नाम देवराज हेंब्रम है। ज्योति की चौकीदार के पद पर बहाली पिछले वर्ष हुई थी और वह अपने परिवार की इकलौती संतान थी। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
























