- विशेष जांच दल ने जेवरात और कैश बरामद कर केस में अहम सफलता पाई
- प्रवीण गोयल के फ्लैट से चोरी का मामला सुलझा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई डीकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स निवासी प्रवीण गोयल के फ्लैट से जेवरात और कैश चोरी के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए आभूषण और अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी कदमा और सोनारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रवीण गोयल ने 6 दिसंबर को थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया, जिसमें सीसीआर और लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी शामिल रहे। जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कदमा के शिवा महानंद और उलियान के विजय प्रसाद शामिल हैं। दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
इसे भी पढ़ें : Bodam : नवविवाहिता की आत्महत्या से गांव में शोक, परिवार में मर्माहत माहौल
चोरी में प्रयुक्त बाइक और जेवरात बरामद
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी में प्रयुक्त ब्लू-ब्लैक कलर की होंडा बाइक और चोरी गए जेवरात की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात को बरामद किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि बाकी जेवरात सोनारी नया लाइन बी ब्लॉक निवासी राहुल वर्मा को बेचे गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राहुल वर्मा के कदमा स्थित आभूषण दुकान से चोरी किए जेवरात जब्त कर लिए।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल में 63वें वार्षिक मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत
राहुल वर्मा से भी बरामद किए गए चोरी के जेवरात
गिरफ्तार आरोपियों ने सोनारी आदर्शनगर फेज 4 स्थित बंद घर में दिन-दहाड़े हुई चोरी में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। इस घटना में सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर धतकीडीह से करीब 390 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। इसी के आधार पर पुलिस ने प्रदीप प्रसाद नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों का यह गिरोह कई स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।
























