- DSP मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
- नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश प्रसाद उर्फ जीतू (27 वर्ष) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और युवाओं को इसकी गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Nalanda : नालंदा में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जमशेदपुर के तीन दोस्तों समेत पांच गिरफ्तार
सोनारी में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनारी थाना को सूचना मिली थी कि टंकी मैला रोड, खूंटाडीह इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर नशेड़ियों को सप्लाई कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें सोनारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। जैसे ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर, कुछ नकद राशि और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
इसे भी पढ़ें : Musabani : केंदाडीह और बेनासोल लैम्पस में धान खरीद केंद्रों का उद्घाटन
छापेमारी में रंगे हाथ पकड़ा गया तस्कर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोनारी थाना लाया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और वह पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 155/2025 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DSP मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
























