- मुकेश कुमार बने नए कोषाध्यक्ष, AGM में लोन सीमा बढ़ाने और त्रुटियां दूर करने का एलान
- तुम्मापल्ली प्रोजेक्ट के कर्मियों में नाराज़गी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा स्थित यूसीई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदो भक्त को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मुकेश कुमार ने पहली बार इस सीट पर कब्जा जमाया। मुकेश कुमार को कुल 1173 मत प्राप्त हुए, वहीं उमा पदो भक्त को मात्र 335 मतों से संतोष करना पड़ा। अन्य प्रत्याशियों में बैजनाथ मुर्मू को 279, जितराई सोरेन को 266 और राधेश्याम मुखी को 207 मत मिले, जबकि 69 मत अमान्य घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 19 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार
कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबले में बड़ा अंतर
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार (तूरामडीह) और मेंबर चुनाव में सर्वाधिक मत लाने वाले अनार मार्डी ने शेयर होल्डरों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी एजीएम मीटिंग में शेयर होल्डरों से राय-विचार कर लोन की अधिकतम सीमा को पांच लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूसिल के झारखंड से बाहर आंध्र प्रदेश स्थित तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों को अब तक सस्ती लोन प्रक्रिया का लाभ नहीं मिल पाया है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Nalanda : नालंदा में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जमशेदपुर के तीन दोस्तों समेत पांच गिरफ्तार
AGM में लोन सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
कमेटी मेंबर चुनाव में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल आठ मेंबर चुने गए, जिनमें अनार मार्डी ने सर्वाधिक 933 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसके अलावा संदीप कुमार साहू को 717, नवीन प्रसाद को 644, दाखिन टुडू को 600, राधे मुखी को 572, वीणापानी टुडू को 488, पूर्णिमा सेन गुप्ता (महिला, यूसिल अस्पताल) और शिला किस्कू (महिला) को 427 मत मिले। इस पद के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे चुनाव काफी रोचक बन गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचे लोग
कमेटी मेंबर चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव को लेकर एक ओर जहां जीत-हार की चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश स्थित यूसिल की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में मतदान नहीं होने को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी भी देखने को मिली। करीब 50 शेयर होल्डरों को चुनाव और मतदान से वंचित कर दिया गया, जिससे वहां के कर्मियों में असंतोष है। चुनाव के साथ ही सोसायटी को नया अध्यक्ष और सचिव भी मिल गया है। जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली को अध्यक्ष और कंपनी अधिकारी अभिषेक तिवारी को सचिव मनोनीत किया गया है।
























