- HCL/ICC के CSR फंड से निर्मित परियोजनाओं का शुभारंभ, श्याम सुंदर सेठी मुख्य अतिथि
- CSR परियोजनाओं से ग्रामीण विकास को मिला नया आयाम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत तांम्बाजुड़ी गांव में आसड़ा पुस्तकालय भवन और फुटबॉल मैदान का संयुक्त उद्घाटन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर HCL/ICC के कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर सेठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फिता काटकर और नारियल फोड़कर की गई। उद्घाटन के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान सोरेन, भूमि दानदाता जगन्नाथ मुर्मू, सागेन मुर्मू, मुखिया पोरमा बानरा, लऊकेशरा और पाथरगोड़ा गांव के ग्राम प्रधान तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : St. Paul English School का छठा वार्षिक दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किये मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
गांव में शिक्षा और खेल के लिए नई पहल
कार्यक्रम के दौरान गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया गया, जिसकी शुरुआत कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर सेठी ने किक मारकर की। मैच की विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि प्रधान सोरेन के हाथों पुष्कर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के सलाहकार एवं झामुमो प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक कमलेश कुमार, अर्जुन लोहारा, अनिल गुप्ता, रवि शंकर चौधरी, हरीश भगत, गणेश टुडू, विराम मुर्मू, रविंद्र राज, सुल्तान अंसारी, फुरमाल टुडू, मोझो माझी, पंचूराम माझी, बिशू हांसदा, अर्जुन हांसदा, सुगदा किस्कू और रवी हंसदा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन से गांव में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए अवसरों की शुरुआत हुई।
























