- घाटशिला टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : नुआगांव स्थित St. Paul English School द्वारा आयोजित छठे वार्षिक दिवस (6th Annual Day) कार्यक्रम में टाउन हॉल, घाटशिला में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि घाटशिला को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : माटीकला में कुम्भकार प्रगतिशील समिति के कार्यक्रम में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल
शिक्षा और बच्चों के विकास पर जोर
विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि मैं बाबा के मार्ग पर चल रहा हूँ और आप सभी का आशीर्वाद व सहयोग मिलता रहेगा तो घाटशिला को एक विकसित विधानसभा के रूप में स्थापित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं और दर्शकों ने उनकी प्रशंसा की। इस आयोजन ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व को भी उजागर किया।
























