- मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायक संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज, घाटशिला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : CISE मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी दशा और दिशा दोनों उनके अपने हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य और करियर स्वयं तय करना चाहिए और इसके लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। विधायक ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को सफलता की मजबूत नींव बताया।
























