- विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
- आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अग्निशामक स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम मानी जा रही है। अग्निशामक स्टेशन के निर्माण से आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अस्पताल परिसर के साथ-साथ आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा स्तर बेहतर होगा। खासकर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अग्निशमन सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला कॉलेज में स्नातक–स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
जनसुरक्षा को लेकर सरकार की नई पहल
स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए शुरू की गई इस परियोजना से आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा, जिससे जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सकेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद क्षेत्रवासियों में संतोष और भरोसे का माहौल देखने को मिला। यह कार्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि जनसुरक्षा, संवेदनशील प्रशासन और विकासशील सोच का प्रतीक है। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और यह अग्निशामक स्टेशन घाटशिला अनुमंडल के लिए सुरक्षा की एक मजबूत ढाल बनकर उभरेगा।
























