- कुम्हार समाज की समस्याओं और स्वरोजगार पर हुई चर्चा, विधायक ने दिया सहयोग का आश्वासन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : प्रखंड के माटीकला भवन में कुम्भकार प्रगतिशील समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि और युवा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुम्हार समाज की समस्याओं को समझना और उनके विकास के लिए उपाय सुझाना था।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में अग्निशामक स्टेशन का शिलान्यास
स्वरोजगार और कारीगरों के विकास पर जोर
कार्यक्रम में माटीकला, पारंपरिक कलाकृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की गई। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने समाज के उत्थान और समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और समाज मिलकर पारंपरिक कला एवं कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान दे सकते हैं।
























