Seraikela : नीमडीह में जंगली हाथी का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
तालाब किनारे हाथी ने युवक को किया घायल, हाथियों के झुंड से दहशत में ग्रामीण, सुरक्षा की गुहार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जंगली हाथी ने 35 वर्षीय युवक कोकिल सिंह पर हमला कर दिया। युवक तालाब किनारे शौच करने गया था, तभी हाथी ने उसे पटक दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन वनपाल राणा प्रताप महतो मौके पर पहुंचे और घायल को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह गांव का ही निवासी है। वन विभाग ने इलाज के लिए उसके परिजनों को फिलहाल पांच हजार रुपये नगद सहायता दी है। बताया जा रहा है कि गांव के पास करीब 15 हाथियों का झुंड मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है और मांग की है कि जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
जेबी लाइव, रिपोर्टर मेघाहातुबुरु : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मेघाहातुबुरु :मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बाला मेघाहातुबुरु स्थित सेल आवास संख्या 12/5 ए टाइप में रहता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने अपने कमरे के अंदर पंखे से बेडशीट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर तत्काल किरीबुरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बाला पिछले दो दिनों से काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि वह घर से बाहर भी नहीं निकल रहा था और ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। घटना के समय घर में उसकी मां और बहन मौजूद थीं। इसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे से झूल गया। कुछ देर बाद उसकी मां की नजर खिड़की से कमरे के अंदर गई तो बेटे को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बाला को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाला मिलनसार और सामाजिक स्वभाव का युवक था। वह हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता था और इलाके में काफी लोकप्रिय था। उसकी अचानक मौत की खबर से लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि बाला अपने परिवार में इकलौता भाई था और उसकी तीन बहनें हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद किरीबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
समझौता उल्लंघन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने खनन कार्य कराया ठप जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा स्थित सेल के
समझौता उल्लंघन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने खनन कार्य कराया ठप
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा :गुवा स्थित सेल के रांजाबुरु माइंस में शनिवार को सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांवों के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही ग्रामीण माइंस परिसर के बाहर जुट गए और कामकाज बंद करा दिया, जिससे खनन कार्य एवं वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों का आरोप था कि पिछले दिनों 13 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच जो समझौता हुआ था, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि समझौते के अनुसार माइंस में स्थानीय गांवों के लोगों को रोजगार देने की बात तय हुई थी, लेकिन अब भी बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार मां सरला द्वारा ड्राइवर, खलासी, झंडा दिखाने वाले कर्मी सहित कई मजदूरों को बाहरी क्षेत्रों से लाकर नियुक्त किया गया है। इससे स्थानीय युवाओं में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र के बेरोजगार युवा लंबे समय से रोजगार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आंदोलन और वार्ता के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। आंदोलनकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं देना समझौते का सीधा उल्लंघन है। माइंस परिसर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे और स्थानीय नियुक्ति लागू करने की मांग करते रहे।
वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित, दोबारा उग्र आंदोलन की चेतावनी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। इस दौरान झारखंड के परिवहन मंत्री के पीए ने भी ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आंदोलन को फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप में दोबारा शुरू किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बना हुआ है।
रेल अस्पताल में आग से बचाव और रेस्क्यू तकनीकों की दी गई जानकारी जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : गुवा स्थित
रेल अस्पताल में आग से बचाव और रेस्क्यू तकनीकों की दी गई जानकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर :गुवा स्थित उप मंडल रेल अस्पताल में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के मेल वार्ड के सामने कैंटीन परिसर में आयोजित इस मॉक ड्रिल प्रशिक्षण में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुतलू मुर्मू, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ डी टोपनो, मंडल चिकित्सा अधिकारी, नर्स, ड्रेसर, लिपिक, रेलकर्मी एवं मरीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने की। उन्होंने आग लगने के विभिन्न कारणों जैसे ढीली वायरिंग, खराब स्विच और प्लग के उपयोग तथा एयर कंडीशनर की समय पर सर्विसिंग नहीं होने से होने वाले खतरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
महंगे उपकरणों की सुरक्षा के लिए CO2 फायर संयंत्र उपयोगी
प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन जैसे महंगे उपकरणों में आग लगने की स्थिति में CO2 फायर संयंत्र के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस प्रकार के फायर उपकरण से आग बुझाने पर मशीनों को कम नुकसान होता है। डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की विभिन्न विधियों का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टॉप-ड्रॉप-रोल तकनीक के साथ ब्लैंकेट ड्रैग और टो ड्रैग रेस्क्यू पद्धति की जानकारी देकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने भी इन तकनीकों का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल में चिकित्सा अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयंत्र के उपयोग के ‘PASS’ नियम की जानकारी देते हुए आग बुझाने की मॉक ड्रिल कराई। इस दौरान सभी चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल कर्मियों ने स्वयं फायर उपकरण चलाकर उसका अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुतलू मुर्मू ने सिविल डिफेंस टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन कक्ष में शीघ्र ही कार्बन डाइऑक्साइड फायर संयंत्र लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
परियोजना उल्लास के तहत मरीजों की काउंसलिंग, स्क्रीनिंग और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित
परियोजना उल्लास के तहत मरीजों की काउंसलिंग, स्क्रीनिंग और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा :जादूगोड़ा स्थित मुसाबनी प्रखंड के केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने मिर्गी रोगियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। परियोजना उल्लास के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी एवं बीपीएम सूरज पूर्ति की अगुवाई में पहले मरीजों की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद एम्स दिल्ली से आई वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ममता भूषण सिंह ने करीब 80 मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी लेकर उनके इलाज और नियमित दवा सेवन के बारे में परामर्श दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिलने पर संतोष जताया।
झारखंड में मिर्गी उपचार सुविधा की कमी, सरकार के आग्रह पर पहुंची विशेषज्ञ टीम
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी ने बताया कि झारखंड सरकार की पहल पर एम्स दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यहां पहुंची है, ताकि डॉक्टरों के अभाव में इलाज से वंचित मिर्गी रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। इस दौरान डॉ ममता भूषण सिंह ने बताया कि मिर्गी रोग पूरे देश में पाया जाता है और कई मामलों में यह बीमारी वंशानुगत भी होती है। उन्होंने कहा कि जन्म के समय नवजात शिशु के देर से रोने, सिर में चोट लगने या मस्तिष्क में गांठ जैसी समस्याओं के कारण भी मिर्गी के लक्षण विकसित हो सकते हैं। ऐसे मरीजों में अचानक शरीर में ऐंठन होने लगती है, जिसे नियमित दवा और सही इलाज से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी से सफल हुआ शिविर
डॉ ममता भूषण सिंह ने कहा कि मिर्गी जैसी बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों की सक्रिय रुचि बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मिर्गी को अंधविश्वास से जोड़ने के बजाय इसे सामान्य बीमारी मानकर चिकित्सकीय सलाह लें। कार्यक्रम को सफल बनाने में एम्स दिल्ली के डॉ मयंक शर्मा और डॉ हेमंत तिवारी के अलावा केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी, जिला कार्यक्रम समन्वयक हकिम प्रधान, बीपीएम सूरज पूर्ति, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ आरके पांडा, दीपक गिरी, डॉ महेश हेंब्रम, डॉ सुकांतो सीट, जितेंद सिंहदेव, सुशीला टूटू सहित एमपीडब्ल्यू एवं सहियाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीज एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कबीगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र
कबीगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी कुमार साधु ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पं.स.स. शुभ्रा महापात्र एवं प्लस टू स्कूल के एचएम छोटा भुजंग टुडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कबीगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर से सुसज्जित वाहन के साथ ग्राम भ्रमण कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रोमा वाला, सावित्री भोल और सागरिका घटवारी ने सुमधुर रविंद्र संगीत प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं गौरब भोल एवं उनकी टीम ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को टैगोर के विचारों पर चलने के लिए किया प्रेरित
समारोह के दौरान शीतल प्रसाद दास, छोटा भुजंग टुडू और शशांक शेखर बारीक ने कबीगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति सबसे बड़ी शिक्षक है और टैगोर ने अपने जीवन के माध्यम से मानवता, शिक्षा और संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से टैगोर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन चंडी चरण साधु एवं दीपांकर महापात्र ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
31 जलमीनारों के जीर्णोद्धार से ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत जेबी लाइव, रिपोर्टर मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत
31 जलमीनारों के जीर्णोद्धार से ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी :मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत के विक्रमपुर सबर टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जलमीनार मरम्मतीकरण योजना का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़कर किया गया। घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि रॉबिन सोरेन ने योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में नल खोलकर जलापूर्ति शुरू कराई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग 22 लाख रुपये की लागत से संचालित इस योजना के तहत कुल 31 जलमीनारों का मरम्मतीकरण किया जाएगा। योजना शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जलमीनारों के मरम्मतीकरण से अब गांवों में नियमित जलापूर्ति संभव हो सकेगी। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष काली पोदो गोराई, पालु माझी, गणेश टुडू, गोहला पंचायत के मुखिया पर्वत हांसदा, विक्रमपुर ग्राम प्रधान मानसिंह सोरेन, पीएचडी विभाग के एसडीओ, सहायक अभियंता चैतन मिश्रा, संवेदक सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने योजना को ग्रामीण हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।