- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने खिलाड़ियों को किया शुभकामनाएँ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला ; आज घाटशिला प्रखण्ड के ताम्र प्रतिभा मंच, मउभण्डार में दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित रामदास एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में होनहार खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें सही प्लेटफॉर्म मिलने पर खेल के माध्यम से अपने करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही आर्चरी अकादमी और फुटबॉल नर्सरी खोली जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : पुलिस कार्रवाई में महिला की मौत, तनाव के बीच प्रदर्शन
इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, आई.सी.सी के महासचिव ओम प्रकाश, जगदीश भकत, संयोजक मंडली के प्रमुख बागराय मार्डी, बी.एन. देव, मउभंडर थाना प्रभारी नीरज गुप्ता, शक्ति धाल, काजल डॉन, कालीपोदो गोराई, बाबूलाल मुर्मू, जे.एन. उपाध्यय, बिमल मार्डी, शंभु जैना, आजाद बेहरा, प्रताप दास, कमल दास सहित पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना और क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे।
























