- कांग्रेस जिला सचिव ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका में मकर संक्रांति और टुसू मेला के अवसर पर अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ खेल (जुआ) पर रोक लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने पोटका थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मेले की आड़ में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक विभिन्न स्थानों पर जुआ खिलाए जाने की संभावना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक वातावरण दूषित होता है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां आपसी विवाद और खून-खराबे जैसी घटनाओं को जन्म दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जमशेदपुर सीआरपीएफ कैंप में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला, जवानों और परिवारों ने सीखा ध्यान के तरीके
कांग्रेस ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की
कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मेले के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और अवैध खेलों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, आनंद पाल, लालटू दास, लासा मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आयोजनों में ग्रामीणों की सुरक्षा और सामाजिक शांति को प्राथमिकता दे।
























