गायत्री परिवार ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम उठाई आवाज
जनभागीदारी से मजबूत होगा गो संरक्षण आंदोलन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल देखने को मिली। गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक प्रार्थना पत्र प्रधान लिपिक को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्रीय धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : NH-49 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, एक माह में 5 मौतों से दहशत
इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने आम लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की और गो सेवा व संरक्षण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में हरिपद पाल, रतिकांत सीट, मनोरंजन गिरि, जवाहरलाल पैड़ा, सुधांशु महापात्र, धीरेन चंद्र माईति, पार्थ सारथी और मोनिका बिस्वाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया।























