Share

Ghatsila : बड़ा जमुना में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

  • पूर्व जिला सदस्य बलराम मांडी ने किक मारकर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
  • खेलों से बढ़ती है युवाओं में अनुशासन और एकता की भावना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : दामपाडा क्षेत्र के काराडूबा पंचायत अंतर्गत बड़ा जमुना में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व जिला सदस्य बलराम मांडी ने किक मारकर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर बलराम मांडी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और इस तरह के आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला नया मंच

क्षेत्र की कई टीमें ले रही हैं हिस्सा, रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में दामपाडा युवा के पूर्व प्रभारी अनत विजय सोरेन, बबलू किस्कू, निमाई टुडू, लोबो सोरेन, कृष्ण मांडी सहित कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

Jamshedpur : बोल बम के जयकारे से गूंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम, नंगे पांव जल लेकर शिवालय पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास

तृतीय सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा सूर्यधाम परिसर जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • तृतीय सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा सूर्यधाम परिसर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण माह की तृतीय सोमवारी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में आयोजित भव्य जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से लाए गए पवित्र गंगाजल को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए सूर्यधाम शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकियां, घोड़े, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। महिलाओं ने गेरुआ वस्त्र और पुरुषों ने गेरुआ गमछा धारण कर हाथों में केसरिया ध्वज के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय से मिलीं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. भारती मेहता

पूर्व मुख्यमंत्री ने नंगे पांव तय की पांच किलोमीटर की यात्रा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने करीब पांच किलोमीटर की दूरी नंगे पांव तय कर सूर्यधाम शिवालय पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग भी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व 11 सदस्यीय पंडितों के समूह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं को जलाभिषेक का संकल्प दिलाया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला नया मंच

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए सूर्य मंदिर समिति ने यात्रा मार्ग पर व्यापक व्यवस्था की थी। पूरे मार्ग में बैरिकेडिंग कर भीड़ को व्यवस्थित किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े पंखे, कूलर, शीतल पेयजल एवं विश्राम की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सुबह 8:30 बजे से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम की तर्ज पर बने अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि समिति के 200 से अधिक स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे रहे। हेल्प क्रॉस सोसायटी द्वारा मेडिकल सहायता शिविर तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी, जहां टीएमएच के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो – सरयू राय

रघुवर दास ने मातृशक्ति की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

जलाभिषेक यात्रा के उपरांत रघुवर दास ने सभी श्रद्धालुओं को तृतीय सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को सफल बनाने में मातृशक्ति की विशेष भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों से आयोजित हो रही यह यात्रा आध्यात्म, आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बन चुकी है। हजारों महिलाओं, युवाओं और पुरुषों द्वारा लगाए गए बोल बम के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु स्वयं सुल्तानगंज जाकर गंगाजल नहीं ला पाते, उनके लिए यह व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सूर्य मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान शिव की भक्ति समाज को एकता, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : JJKM केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम पर कथित जानलेवा हमला, गंभीर हालत में MGM रेफर

15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्यधाम में उमड़ी आस्था की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह यात्रा और अधिक भव्य रूप में आयोजित हो रही है तथा क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो रहा है। जलाभिषेक के पश्चात 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोन मंडप परिसर में 20 काउंटरों पर प्रसाद तथा 15 काउंटरों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। प्रसाद में पूरी, आलू-चना की सब्जी, पुलाव, दाल और खीर वितरित की गई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Jamshedpur : सरयू राय से मिलीं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. भारती मेहता

बिष्टुपुर कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात, कुशलक्षेम की जानकारी ली जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय

  • बिष्टुपुर कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात, कुशलक्षेम की जानकारी ली

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्य एवं जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान डॉ. मेहता ने सरयू राय का कुशलक्षेम पूछा और दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों ने सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला नया मंच

झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

डॉ. भारती मेहता के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के कई प्रतिनिधि भी सरयू राय से मिलने पहुंचे। इस दौरान शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह उर्फ महतो, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, दूधनाथ महतो, अंशुल शरण, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा और अजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Jamshedpur : चैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला नया मंच

जितेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर रखे विचार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ

  • जितेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर रखे विचार
  • बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ स्वागत कार्यक्रम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय सह संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास की शुरुआत जादूगोड़ा से की। दिल्ली से पहुंचे जितेंद्र कुमार सिंह का भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन और गिरीश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार और सामाजिक संरचना को प्रभावित करने वाली चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कुछ संगठनों की गतिविधियों और बाजार व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को आर्थिक और वैचारिक स्तर पर मजबूत बनाए रखने के लिए व्यापक जनजागरण की जरूरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो – सरयू राय

आदिवासी क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा

अपने संबोधन में जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न माध्यमों से आदिवासी समाज को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के बीच जाकर संवाद स्थापित करेगी और सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं के संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में बाबूलाल सोरेन, गिरीश सिंह, शिवाजी क्रांति, सत्य प्रकाश, मानिक बारीक, आकाश साव, विनोद तिवारी, चंद्रनाथ बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों पर भी चर्चा की।

Jamshedpur : नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो – सरयू राय

मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले विधायक ने उठाया योजनाओं के चयन का मुद्दा विकास कार्यों में निर्धारित

  • मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले विधायक ने उठाया योजनाओं के चयन का मुद्दा
  • विकास कार्यों में निर्धारित वित्तीय प्रावधानों के पालन की मांग, योजनाओं में जन आकांक्षाओं को शामिल करने पर दिया जोर
  • निर्धारित हिस्सेदारी से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन की प्रक्रिया में सांसदों एवं विधायकों की निर्धारित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अपर नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम को पत्र भेजकर 18 अगस्त को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में प्रस्तुत विकास योजनाओं की सूची को संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुरूप संशोधित करने का आग्रह किया है। जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि नगर निकायों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली राशि के उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित हैं, जिनका पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के चयन में निर्धारित नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जनता की अपेक्षाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : JJKM केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम पर कथित जानलेवा हमला, गंभीर हालत में MGM रेफर

सड़क, नाली और नागरिक सुविधा मद में राशि खर्च करने के नियमों का हवाला

सरयू राय ने कहा कि नाली निर्माण के लिए उपलब्ध राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा वार्ड स्तर की योजनाओं तथा 40 प्रतिशत हिस्सा निकाय स्तर की योजनाओं पर खर्च करने का प्रावधान है। इसी प्रकार सड़क निर्माण के लिए 40 प्रतिशत राशि वार्ड स्तर और 60 प्रतिशत राशि निकाय स्तर की योजनाओं पर व्यय की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नागरिक सुविधा मद में 20 प्रतिशत राशि वार्ड स्तर तथा 80 प्रतिशत राशि निकाय स्तर की योजनाओं के लिए निर्धारित है। विधायक ने कहा कि इन प्रावधानों का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं और व्यापक शहरी विकास के बीच संतुलन बनाए रखना है। यदि इन नियमों का पालन किया जाए तो विकास कार्य अधिक प्रभावी और जनहितकारी साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम ने कदमा के पांच क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कई विकास कार्यों पर बनी सहमति

जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से जनता की जरूरतों को मिल सकेगा स्थान

सरयू राय ने कहा कि नगर निकायों को प्राप्त विकास राशि का 70 प्रतिशत हिस्सा निकाय बोर्ड द्वारा चयनित योजनाओं पर खर्च किया जाना है, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर चयनित योजनाओं के लिए निर्धारित है। इसमें महापौर के लिए 10 प्रतिशत, उपमहापौर के लिए 5 प्रतिशत, नगर आयुक्त के लिए 5 प्रतिशत तथा सांसद एवं विधायक की अनुशंसा के लिए 10 प्रतिशत राशि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय जनता की आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं को विकास योजनाओं में उचित स्थान देना है। सरयू राय ने उम्मीद जताई कि मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्तुत योजनाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संशोधित किया जाएगा, जिससे वार्ड स्तर और निकाय स्तर दोनों प्रकार की आवश्यक योजनाओं का संतुलित विकास संभव हो सकेगा।

Dumaria : JJKM केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम पर कथित जानलेवा हमला, गंभीर हालत में MGM रेफर

सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर भेजा गया घटना के बाद समर्थकों में चिंता, पुलिस जांच का

  • सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर भेजा गया
  • घटना के बाद समर्थकों में चिंता, पुलिस जांच का इंतजार
  • जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी घटना की वास्तविक वजह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया : झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा (JJKM) के केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरसिंह देवगम अपने गांव में मौजूद थे, तभी रंगामाटिया गांव के निवासी सेलाय देवगम द्वारा कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : चालियामा में 72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

समर्थकों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

वर्तमान में बीरसिंह देवगम का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों, समर्थकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। समर्थकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायल नेता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं भी जारी हैं।

Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम ने कदमा के पांच क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कई विकास कार्यों पर बनी सहमति

नील सरोवर की सफाई, पार्क सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइट सुधार सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी पार्क, तालाब और सार्वजनिक

  • नील सरोवर की सफाई, पार्क सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइट सुधार सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी
  • पार्क, तालाब और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने पर सहमति
  • पुराने ड्रेन की मरम्मत और नई स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर
  • संयुक्त निरीक्षण को जनसुविधाओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया
  • मंगलवार को सोनारी क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का होगा आकलन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आग्रह पर सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल और जनता दल (यूनाइटेड) की संयुक्त टीम ने कदमा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का विस्तृत भ्रमण किया। टीम ने उलीयान, भाटिया बस्ती, रामनगर चौक, भाटिया पार्क से मरीन ड्राइव तथा शास्त्रीनगर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर लंबित विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। यह संयुक्त दौरा उन जनसुविधा संबंधी कार्यों को पूरा कराने के उद्देश्य से किया गया, जो लंबे समय से लंबित हैं और टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बताया गया कि मंगलवार को संयुक्त टीम सोनारी क्षेत्र का भी दौरा करेगी।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : चालियामा में 72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

नाना-नानी पार्क और नील सरोवर के सौंदर्यीकरण की बनी योजना

संयुक्त निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कदमा स्थित नाना-नानी पार्क का मरम्मतीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही नील सरोवर की सफाई, हेजिंग और रखरखाव का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। टीम ने माना कि इन स्थलों के विकास से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। निरीक्षण के दौरान पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधार कार्यों की सूची भी तैयार की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंचायत स्तर पर मजदूरों के निबंधन की मांग, दुखनी सोरेन ने श्रम अधीक्षक से की मुलाकात

ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने का लिया गया निर्णय

दौरे के दौरान कदमा के चंडी बाबा मंदिर से सती घाट तक पुराने ड्रेन के मरम्मतीकरण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रामनगर सात नंबर रोड से नदी तक जाने वाले ड्रेन की सफाई और मरम्मत भी कराई जाएगी। शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा आवश्यकता पड़ने पर नई लाइटें लगाने का फैसला किया गया। भाटिया पार्क, मरीन ड्राइव और रामनगर हाड़गोदाम क्षेत्र में भी प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर रोशनी और जल निकासी व्यवस्था से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा और स्वच्छता दोनों में सुधार आएगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में वज्रपात से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, परिजनों में मातम

रामनगर चौक में सड़क मरम्मत और यूरिनल निर्माण की घोषणा

निरीक्षण के दौरान रामनगर चौक की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही यहां सार्वजनिक सुविधा के लिए एक यूरिनल का निर्माण भी किया जाएगा। टीम ने साकची स्थित डायमंड शोरूम के पीछे मौजूद सूख चुके पेड़ को काटने पर भी सहमति व्यक्त की, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जदयू नेताओं ने स्थानीय लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और नियमित निगरानी भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंचायत स्तर पर मजदूरों के निबंधन की मांग, दुखनी सोरेन ने श्रम अधीक्षक से की मुलाकात

सरयू राय के निर्देश पर शुरू हुई लंबित कार्यों को पूरा कराने की पहल

गौरतलब है कि 6 अगस्त को विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मिला था और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन पर सकारात्मक पहल करते हुए कंपनी प्रबंधन ने संयुक्त निरीक्षण का आश्वासन दिया था। सोमवार का यह दौरा उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। निरीक्षण में टाटा स्टील यूआईएसएल के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई तथा लंबित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top