दो दिनों से गहरे टैंक में फंसा था बैल, जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला गया बाहर
मानवीय पहल की लोगों ने की सराहना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र के बड़ाजामदा स्थित भट्टी साईं में लाल बिल्डिंग के सामने एक गहरे सेफ्टी टैंक में गिरा बैल करीब दो दिनों से फंसा हुआ था। बैल के टैंक में फंसे होने की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया राजा तिर्की ने बजरंग दल के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कई युवा और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बैल को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन मंगाई गई और बैल को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई गई। काफी देर तक चले प्रयास के दौरान लोगों ने पूरी सावधानी बरतते हुए बैल को किसी प्रकार की चोट से बचाने का प्रयास किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : पेंशन भुगतान में देरी को लेकर उपायुक्त से मिले लखन मंडल, जल्द समाधान का भरोसा
सामूहिक प्रयास से सफल हुआ रेस्क्यू अभियान
लगातार कई घंटों की मशक्कत और जेसीबी मशीन की सहायता से अंततः बैल को सकुशल सेफ्टी टैंक से बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही बैल सुरक्षित स्थान की ओर चला गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस रेस्क्यू अभियान में पूर्व मुखिया राजा तिर्की, राजा, कुना, राजेश, शशिकांत, राजा चौरसिया, बंटी और बबलू सहित कई स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम के सदस्यों के मानवीय प्रयास और तत्परता की सराहना की। सफल अभियान के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने पशु संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
























