Share

Jamshedpur : जमशेदपुर के अधिवक्ता भगवान दास का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे गंभीर रूप से घायल

  • कीनन स्टेडियम के पास 7 नवंबर को स्कूटी से जाते समय हुए थे दुर्घटनाग्रस्त
  • टीएमएच में इलाज के दौरान सुबह 7 बजे ली अंतिम सांस

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : कदमा निवासी अधिवक्ता भगवान दास (70 वर्ष) का मंगलवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को भगवान दास अपनी स्कूटी से कीनन स्टेडियम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल टीएमएच पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल के सीसीयू-02 में बेड नंबर 17 पर भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को लेकर गुवा में तैयारियां तेज

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नहीं बचाई जा सकी अधिवक्ता की जान

अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों को जानकारी मिली कि दुर्घटना में भगवान दास के सिर में गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। अंततः मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी उनके निधन को न्यायिक जगत के लिए दुखद क्षति बताया। परिजनों के आगमन के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Potka : पोटका में धूमधाम से मना यमद्वितीया पर्व, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

प्रेमनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का दिखा अनूठा

  • प्रेमनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन
  • भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का दिखा अनूठा संगम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक यमद्वितीया पर्व बुधवार को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पारंपरिक विधि-विधान से यमद्वितीया कूटा। घरों में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने पारंपरिक गीतों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर भाइयों के मंगलमय जीवन की कामना की। पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड पुलिस के पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस

प्रेमनगर में पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने मनाया यमद्वितीया पर्व

प्रेमनगर में भी महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यमद्वितीया पर्व मनाया। इस दौरान संध्या मिश्रा, मुन्नी कुमारी, राजेश्वरी मिश्र, लता मिश्रा, इंदु गिरि, वर्षा मिश्रा, रितु गिरि और पलक कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भाइयों के सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। यमद्वितीया का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा।

Jamshedpur : झारखंड पुलिस के पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस

लंबी बीमारी से जूझ रहे थे अंजनी तिवारी, पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार 12 नवंबर को सुंदर गार्डन स्थित

  • लंबी बीमारी से जूझ रहे थे अंजनी तिवारी, पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार
  • 12 नवंबर को सुंदर गार्डन स्थित आवास पर होगा अंतिम दर्शन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार, 11 नवंबर 2026 को सुबह 8:20 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर से बिहार और झारखंड सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंजनी तिवारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस, ईमानदारी और मानवीय व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों में गहरा दुख है। लोगों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के अधिवक्ता भगवान दास का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे गंभीर रूप से घायल

12 नवंबर को सुंदर गार्डन स्थित आवास से निकलेगी अंतिम विदाई

परिजनों के अनुसार, अंजनी कुमार तिवारी का अंतिम दर्शन 12 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके निवास स्थान डुप्लीकेट नंबर 1ए, सुंदर गार्डन, संजय पथ, डिमना रोड, पूर्वी सिंहभूम में किया जा सकेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी रजनी पांडेय और दो पुत्रियों श्वेता एवं निधि को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Gua : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को लेकर गुवा में तैयारियां तेज

15 नवंबर को प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ होगा कार्यक्रम खिलाड़ियों, डॉक्टरों एवं सेल कर्मियों को किया जाएगा

  • 15 नवंबर को प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ होगा कार्यक्रम
  • खिलाड़ियों, डॉक्टरों एवं सेल कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस को लेकर गुवा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 15 नवंबर को इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इस दौरान दिउरी सुशील पूर्ति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेल के सीजीएम कब कुमार उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य भाग-एक देवकी कुमारी, मुखिया चांदमुनी लागुरी एवं मुखिया पद्मिनी लागुरी शामिल होंगी। आयोजन को लेकर भगवान बिरसा मुंडा कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल

गुवा में स्कूली बच्चों की मार्च और सम्मान समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के खिलाड़ियों, डॉक्टरों और सेल कर्मियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा मार्च निकाला जाएगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी अस्मिता के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के पंचम जार्ज, नरेश दास, साधु चरण सिद्धू और भादो टोप्पो सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कमेटी की ओर से गुवा एवं आसपास के क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे 15 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और झारखंड स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं।

Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल

गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी थे ऑटो में सवार, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार सभी घायल बच्चों को

  • गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी थे ऑटो में सवार, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार
  • सभी घायल बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चे टेल्को स्थित गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में भी चिंता का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1100 जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी पूजा सामग्री

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या JH05-DJ-3955 काफी तेज रफ्तार में थी और उसे एक महिला चला रही थी। बताया जाता है कि रिंग रोड के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रहे पैसेंजर ऑटो संख्या JH05-Z-3841 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद महिला कार चालक मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी और स्कूली बच्चों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सूरदा तांबा खदान में सात बर्खास्त ठेका मजदूरों की वापसी, पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त

टेल्को पुलिस ने शुरू की जांच, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इधर, घटना की सूचना टेल्को थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने फरार चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने भी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है।

Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1100 जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी पूजा सामग्री

14 नवंबर को निःशुल्क छठ सामग्री वितरण, 15 नवंबर को शंख मैदान में सजेगी भव्य सांस्कृतिक संध्या मुंबई की कलाकारों

  • 14 नवंबर को निःशुल्क छठ सामग्री वितरण, 15 नवंबर को शंख मैदान में सजेगी भव्य सांस्कृतिक संध्या
  • मुंबई की कलाकारों के भक्ति गीतों से गूंजेगा सूर्य मंदिर परिसर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूर्य मंदिर समिति की ओर से इस वर्ष छठ महोत्सव को धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत 14 नवंबर को 1100 जरूरतमंद परिवारों के बीच छठ पूजा की आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को छठ महापर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर परिसर, छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण तैयार किया जाए। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सूरदा तांबा खदान में सात बर्खास्त ठेका मजदूरों की वापसी, पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त

14 नवंबर को 1100 जरूरतमंद परिवारों के बीच होगा छठ सामग्री का वितरण

सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के तहत 14 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं, सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समिति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करना है। कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण पर्व की आवश्यक सामग्री जुटाने में परेशानी महसूस करते हैं। ऐसे परिवारों को सहयोग देकर समिति यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण लोक आस्था के इस महापर्व को मनाने से वंचित न रहे। पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा पहुंचे जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

शंख मैदान में 15 नवंबर को मुंबई की कलाकारों की सजेगी भक्ति संध्या

छठ महापर्व के अवसर पर 15 नवंबर, रविवार को शाम 7 बजे सूर्य मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में भव्य छठ सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध गायिकाएं करीना पांडेय, सावित्री पांडेय एवं मुंबई की आंखी दास अपनी सुरीली आवाज में छठ के पारंपरिक, लोक और भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगी। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालु छठी मैया की भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर होंगे। कार्यक्रम को लेकर शंख मैदान में विशेष मंच, ध्वनि व्यवस्था और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समिति ने स्पष्ट किया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार के पास या विशेष आमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। शहर के सभी श्रद्धालु, भक्तजन और आम नागरिक इस कार्यक्रम में निःशुल्क शामिल हो सकेंगे। बैठने की व्यवस्था पहले आने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने कहा कि सभी भक्तजन और गणमान्य नागरिक उसके लिए समान रूप से सम्माननीय हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हब्बा-डब्बा जुए पर रोक लगाने की मांग, भाजपा नेता ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

15 नवंबर को दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा सूर्य मंदिर का छठ घाट

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूर्य मंदिर का छठ घाट 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से खोल दिया जाएगा। घाट पर स्थान आवंटन की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। समिति की ओर से किसी प्रकार की अग्रिम बुकिंग या स्थान आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है। जो श्रद्धालु पहले पहुंचेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर घाट पर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। समिति ने छठ व्रतियों से निर्धारित समय पर पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही पूरे सूर्य मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण का अनुभव हो सके। छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : खड़गपुर शतरंज टूर्नामेंट में तुरामडीह के समृद्ध शर्मा ने लहराया परचम

भूपेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से सपरिवार छठ महोत्सव में शामिल होने की अपील की

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि छठ महोत्सव का संपूर्ण आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। जरूरतमंद परिवारों के बीच छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग, समर्पण और लोक संस्कृति का प्रतीक भी है। सूर्य मंदिर समिति का प्रयास है कि इस महापर्व में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ छठ पूजा कर सकें। अंत में उन्होंने जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, छठ व्रतियों एवं गणमान्य नागरिकों से सपरिवार सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है।

Jadugoda : सूरदा तांबा खदान में सात बर्खास्त ठेका मजदूरों की वापसी, पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त

झामुमो नेता बाघराय मार्डी की हुंकार लाई रंग कंपनी प्रबंधन ने बर्खास्तगी आदेश पर कार्रवाई नहीं करने और हड़ताल अवधि

  • झामुमो नेता बाघराय मार्डी की हुंकार लाई रंग
  • कंपनी प्रबंधन ने बर्खास्तगी आदेश पर कार्रवाई नहीं करने और हड़ताल अवधि का भुगतान करने का दिया भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सूरदा तांबा खदान में पिछले पांच दिनों से जारी ठेका मजदूरों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। ठेका कंपनी आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बर्खास्त किए गए सात मजदूरों की वापसी और हड़ताल अवधि का भुगतान करने के आश्वासन के बाद मजदूरों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। इस आंदोलन की अगुवाई घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो नेता बाघराय मार्डी और प्रधान सोरेन कर रहे थे। मजदूरों की एकजुटता और झामुमो नेताओं के लगातार दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा। मंगलवार की सी शिफ्ट से मजदूरों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया। हड़ताल समाप्त होने से एचसीएल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा पहुंचे जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

वेतन भुगतान को लेकर सवाल उठाने पर सात मजदूरों को किया गया था बर्खास्त

विवाद की शुरुआत पांच नवंबर को हुई थी। जानकारी के अनुसार, ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान में देरी को लेकर कंपनी प्रबंधन से सवाल किया था। इसके बाद आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने कथित तौर पर सात मजदूरों को चिन्हित कर बिना कारण बताओ नोटिस दिए बर्खास्तगी का पत्र जारी कर दिया। इस कार्रवाई से मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने इसे असंवैधानिक और श्रमिकों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए काम बंद कर दिया। छह नवंबर से सूरदा माइंस के करीब एक हजार ठेका मजदूर हड़ताल पर चले गए। मजदूरों की मांग थी कि सातों कर्मचारियों की बर्खास्तगी तत्काल वापस ली जाए और उनके साथ न्याय किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हब्बा-डब्बा जुए पर रोक लगाने की मांग, भाजपा नेता ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

बाघराय मार्डी ने एचसीएल प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

आंदोलन के दौरान झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने एचसीएल के मुख्य प्रबंधक अर्जुन लोहार के समक्ष मजदूरों की बर्खास्तगी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए मजदूरों के साथ हो रहे कथित अन्याय का विरोध किया। इस दौरान प्रबंधन की ओर से शुरुआत में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामला और गरमा गया। अंततः एचसीएल और ठेका कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सातों मजदूरों के बर्खास्तगी पत्र पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। साथ ही हड़ताल की अवधि का वेतन भुगतान करने पर भी सहमति जताई। इसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : खड़गपुर शतरंज टूर्नामेंट में तुरामडीह के समृद्ध शर्मा ने लहराया परचम

मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी : बाघराय मार्डी

हड़ताल समाप्त होने के बाद झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि मजदूरों के शोषण और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कंपनी को मजदूरों के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। मजदूरों के सम्मान, रोजगार की सुरक्षा और उचित वेतन भुगतान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो नेता बाघराय मार्डी, प्रधान सोरेन और दाखिन टुडू सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, एचसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनी आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। मजदूरों की वापसी के साथ सूरदा खदान में कामकाज सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top