चुनाव के बाद बढ़ी सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में नए संकेत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झाड़ग्राम : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक बार फिर झाड़ग्राम जिले के दौरे पर पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में यहां की चार विधानसभा सीटों पर जोरदार प्रचार किया था। चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों के आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों के साथ उनका संवाद आत्मीय और भावनात्मक रहा, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी अपेक्षाएं खुलकर रखीं।
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में बारिश, तूफान और बिजली गिरने से तबाही, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की मौत
भाजपा विधायक से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
इसी क्रम में झाड़ग्राम विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार लक्षीकांत साऊ ने चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, आदिवासी कल्याण और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा आदिवासी समुदाय के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करेगा। साथ ही, आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बनने की भी संभावना जताई जा रही है। झाड़ग्राम जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस तरह के दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है।


























