मुसाबनी में श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण हुए शामिल
परिजनों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : झामुमो के पूर्व नेता स्वर्गीय जयपाल सिंह बानरा, उनके भाई मोतीलाल बानरा एवं पुत्री प्रतिमा बानरा के श्राद्ध कार्यक्रम में झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जयपाल सिंह बानरा और उनके परिवार की झामुमो के प्रति निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति लगन हमेशा याद रखी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और ग्रामीणों ने दिवंगत परिवार के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। माहौल पूरी तरह भावुक और शोकाकुल रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 175 पुड़िया बरामद
श्राद्ध कार्यक्रम में नेताओं ने व्यक्त किया शोक
इस अवसर पर दिवंगत परिवार की पत्नी विमला बानरा, शिवनाथ बारी, रानी बारी, कुंती रानी बानरा, अर्जुन बानरा सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के साथ प्रखंड कोषाध्यक्ष पालू माझी, प्रदीप विरुवा, शंकर मार्डी, परमेश्वर मुर्मू, भीमसेन गुड़िया, मो. नबी, मंगल मार्डी, दामा बेसरा, गणेश मुर्मू, चंपई मार्डी, फागू लाल किस्कू और सिदो हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






















