Share

Potka : बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में चोरी, खिड़की तोड़कर चोर ले गए पंखे और नल

  • गर्मी छुट्टी के दौरान हुई वारदात, विद्यालय प्रबंधन ने कोवाली थाना में दिया आवेदन
  • चोरी के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और विद्यालय की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर दो सीलिंग फैन तथा नल चोरी कर फरार हो गए। विद्यालय खुलने के बाद आयोजित समीक्षात्मक बैठक में प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। चोरी की घटना से विद्यालय परिवार में चिंता का माहौल है तथा सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : चंदनपुर में जाहेरथान घेराबंदी योजना पर विवाद गहराया

विद्यालय खुलते ही सामने आई चोरी की घटना

घटना के बाद बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर में प्रवेश के अनावश्यक रास्तों को बंद किया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही और नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। विद्यालय प्रबंधन ने चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोवाली थाना में लिखित आवेदन भी सौंपा है। इस मौके पर मुखिया देवी कुमारी ने कहा कि सरकारी विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र हैं और उनकी संपत्ति की चोरी अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Comment

Jamshedpur : यूट्यूबर विनोद सिंह पर मानहानि का नया मुकदमा दायर करेंगी होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप, कहा– वीडियो में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और प्रतिष्ठा को नुकसान

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप, कहा– वीडियो में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले
  • कमरों के कब्जे को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : साकची स्थित होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह ने यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है। शुक्रवार को होटल ग्रैंड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विनोद सिंह द्वारा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके तथा होटल के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह फर्जी, बेबुनियाद और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। प्रेस वार्ता में उनके पति संजय सिंह भी मौजूद थे। शबनम सिंह ने कहा कि वीडियो के माध्यम से उनके व्यवसाय और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसके कारण उन्हें मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर वे कानूनी प्रक्रिया का सहारा ले रही हैं और जल्द ही नया मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : डुमरिया में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जदयू नेता बीरसिंह देवगाम ने सरकार को घेरा

होटल ग्रैंड की ओनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात

शबनम सिंह ने मोहन कॉम्प्लेक्स स्थित अपार्टमेंट पर कब्जे के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि संबंधित फ्लैट उन्होंने वर्ष 2003 और 2005 में सौरेंद्र मोहन बनर्जी तथा ज्योतिका बनर्जी से विधिवत खरीदा था और इसकी रजिस्ट्री व सेल डीड उनके पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप पूरी तरह तथ्यहीन है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी संपत्तियां वैधानिक प्रक्रिया के तहत खरीदी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाकर उन्हें विवादों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में चोरी, खिड़की तोड़कर चोर ले गए पंखे और नल

अपार्टमेंट खरीद से जुड़े दस्तावेज होने का किया दावा

शबनम सिंह ने दावा किया कि 4 अप्रैल 2022 को विनोद सिंह कुछ लोगों के साथ होटल ग्रैंड पहुंचे थे और स्वयं को एक समाचार पोर्टल का पत्रकार बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान होटल संचालन के बदले 12 लाख रुपये की मांग की गई थी। उनके अनुसार रकम नहीं देने पर होटल को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें होटल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन जैसे आरोप लगाए गए। शबनम सिंह ने कहा कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है और यदि ऐसा कुछ होता तो पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती। उन्होंने बताया कि इस मामले में वर्ष 2023 में भी कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई थी और वर्तमान में अदालत में मानहानि से जुड़े मामले विचाराधीन हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : चंदनपुर में जाहेरथान घेराबंदी योजना पर विवाद गहराया

सोशल मीडिया वीडियो को लेकर पुराने मामलों का भी जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शबनम सिंह ने होटल के दो कमरों को लेकर चल रहे विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला और एक स्थानीय राजनीतिक नेता द्वारा कमरों पर कब्जा किया गया है। उनके अनुसार संबंधित महिला पूर्व में वहां रहती थी और कमरा खाली करने के बाद होटल प्रबंधन ने ताला लगा दिया था, लेकिन बाद में ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शबनम सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन पर पूरा भरोसा है तथा सभी विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

Dumaria : डुमरिया में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जदयू नेता बीरसिंह देवगाम ने सरकार को घेरा

होरगाड़ा चौक से बारुगोड़ा तक पांच किलोमीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी सड़क नहीं बनी तो होगा

  • होरगाड़ा चौक से बारुगोड़ा तक पांच किलोमीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • सड़क नहीं बनी तो होगा उग्र आंदोलन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो गांव के होरगाड़ा चौक से बारुगोड़ा जाने वाली लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर नुकीले पत्थर निकल आने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर हातू मुंडा अमर तापे की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम भी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

इसे भी पढ़ें : Potka : बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में चोरी, खिड़की तोड़कर चोर ले गए पंखे और नल

जर्जर सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 23 जून को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बीरसिंह देवगाम ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से एदेलबेडा, जोबराकोचा, कासीगोड़ा, लोछोनिया, ईचाकुटी और बारुगोड़ा गांवों के बीच संपर्क प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन सेवाओं को हो रही है। एम्बुलेंस और दमकल वाहनों को गांवों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे संकट के समय लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

इसे भी पढ़ें : Potka : चंदनपुर में जाहेरथान घेराबंदी योजना पर विवाद गहराया

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जबकि गर्मी और अन्य दिनों में उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। जदयू जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और सड़क निर्माण तक संघर्ष जारी रहेगा।

Potka : चंदनपुर में जाहेरथान घेराबंदी योजना पर विवाद गहराया

दो लाभुक समितियों के गठन से अटका 25 लाख का विकास कार्य ग्राम सभा में हंगामा, ग्रामीणों का प्रदर्शन; किस

  • दो लाभुक समितियों के गठन से अटका 25 लाख का विकास कार्य
  • ग्राम सभा में हंगामा, ग्रामीणों का प्रदर्शन; किस समिति को मिलेगी मान्यता, इस पर टिकी सबकी नजर
  • जिला स्तर के निर्णय के बाद ही आगे बढ़ेगी योजना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर गांव में 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित जाहेर थान घेराबंदी योजना अब ग्रामीणों के बीच गुटबाजी का शिकार होती नजर आ रही है। योजना के लिए लाभुक समिति के गठन को लेकर गांव में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के एक समूह ने पूर्व में गठित समिति को ही वैध बताते हुए दूसरी समिति के गठन का विरोध किया। पूर्व लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले से गठित समिति को दरकिनार कर नई समिति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

जाहेर थान योजना पर गांव में दो गुट आमने-सामने

ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह की मौजूदगी में आयोजित ग्राम सभा भी पूरी नहीं हो सकी। लाभुक समिति के पुनर्गठन को लेकर बुलायी गई बैठक में एक पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके कारण ग्राम सभा अधूरी रह गई। इस घटनाक्रम के बाद जाहेर थान घेराबंदी योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही योजना के लिए दो-दो समितियों का गठन होने से विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों को सही ठहरा रहे हैं, जिससे प्रशासन के लिए भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में गोदाम निर्माण में देरी पर भड़के भाजपा नेता मनोज सरदार, आंदोलन की दी चेतावनी

विरोध के कारण अधूरी रही ग्राम सभा, योजना पर छाया संकट

मकरो हेंब्रम ने दावा किया कि 8 मई 2025 को ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में विधिवत ग्राम सभा आयोजित कर लाभुक समिति का गठन किया जा चुका है। उस समिति में मकरो हेंब्रम को अध्यक्ष, जादू हेंब्रम को सचिव और सिंगराई हांसदा को कोषाध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग राजनीतिक साजिश के तहत पूर्व में हुई ग्राम सभा को रद्द कराने और फर्जी तरीके से नई समिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मकरो हेंब्रम का कहना है कि उनकी समिति को गांव के लगभग 70 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है और दूसरी समिति का गठन पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से पहले गठित समिति को ही मान्यता देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Musabani : सुरदा माइंस में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, 15 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो ‘हुडका जाम’ की चेतावनी

पहले गठित समिति को वैध बताकर ग्रामीणों ने उठाई मान्यता की मांग

वहीं दूसरे पक्ष के नायके रघुनाथ सोरेन का कहना है कि प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर 11 जून को जाहेर थान परिसर में ग्राम सभा आयोजित कर नई लाभुक समिति का गठन किया गया। उनके अनुसार ग्राम प्रधान रघुनाथ सोरेन को अध्यक्ष तथा नायके बाबा छोट राय सोरेन को सचिव चुना गया है। इधर दोनों समितियों की गठन संबंधी प्रतियां प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और पंचायत सचिव सूरज कुमार को सौंप दी गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजी जाएगी। उच्च स्तर से निर्णय आने के बाद ही यह तय होगा कि किस समिति को मान्यता मिलेगी और योजना का कार्य आगे बढ़ सकेगा। फिलहाल पूरे गांव की निगाहें प्रशासनिक फैसले पर टिकी हुई हैं।

Baharagoda : अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

माटिहाना फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल गंभीर हालत में शिक्षक को

  • माटिहाना फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल
  • गंभीर हालत में शिक्षक को पीआरएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटापारुलिया गांव निवासी धीरेंद्र मोहन साऊ अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में गोदाम निर्माण में देरी पर भड़के भाजपा नेता मनोज सरदार, आंदोलन की दी चेतावनी

तेज रफ्तार ने फिर ली सड़क पर एक और जानलेवा परीक्षा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एनएच की 1033 एंबुलेंस को बुलाया और घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति और गहरे जख्मों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग फिर से उठने लगी है।

Potka : जामदा में गोदाम निर्माण में देरी पर भड़के भाजपा नेता मनोज सरदार, आंदोलन की दी चेतावनी

डेढ़ साल से अधूरा पड़ा 100 एमटी क्षमता वाला गोदाम, किसानों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ निर्माण कार्य

  • डेढ़ साल से अधूरा पड़ा 100 एमटी क्षमता वाला गोदाम, किसानों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ
  • निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : आईसीडीपी कोषांग रांची द्वारा पोटका प्रखंड के जामदा पंचायत में स्वीकृत 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सरदार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अधूरी पड़ी हुई है। उनके अनुसार, ठेकेदार द्वारा आधा-अधूरा कार्य कर निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गोदाम किसानों की उपज के भंडारण और विपणन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण में लापरवाही के कारण योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Musabani : सुरदा माइंस में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, 15 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो ‘हुडका जाम’ की चेतावनी

अधूरे निर्माण से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

मनोज कुमार सरदार ने कहा कि गोदाम निर्माण पूरा नहीं होने से पोटका क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए 20 से 30 किलोमीटर दूर पोटका या कोवाली जाना पड़ता है। इससे किसानों को अतिरिक्त समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा जाएगा और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पोटका क्षेत्र में विकास कार्यों की गति काफी धीमी है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मनोज सरदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लैम्पस गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, अन्यथा जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Musabani : सुरदा माइंस में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, 15 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो ‘हुडका जाम’ की चेतावनी

श्रम कानून उल्लंघन और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप, मजदूरों ने सौंपा मांग पत्र मजदूरों ने सुविधाओं और सामाजिक

  • श्रम कानून उल्लंघन और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप, मजदूरों ने सौंपा मांग पत्र
  • मजदूरों ने सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुसाबनी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल/आईसीसी) के अधीन संचालित सुरदा माइंस में कार्यरत ठेका मजदूरों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को ठेका कंपनी आर के अर्थ रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन का नेतृत्व झामुमो नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी ने किया। इस दौरान सुरदा बाजार हाट में आयोजित बैठक में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर श्रम कानूनों की अनदेखी और शोषणकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर भड़के रामा पाण्डे, मजदूरी, सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर प्रबंधन को घेरा

ठेका मजदूरों ने श्रम कानून उल्लंघन का लगाया आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए बाघराय मार्डी ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सुरदा माइंस का ‘हुडका जाम’ किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। मजदूरों ने कहा कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। मांग पत्र में कैंटीन, शुद्ध पेयजल, यूनिफॉर्म, ड्रेसिंग रूम, मेडिकल डिस्पेंसरी, समय पर वेतन भुगतान और ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही एचआरए, कन्वेयंस, महंगाई भत्ता, वॉशिंग अलाउंस, अंडरग्राउंड एवं नाइट शिफ्ट भत्ता सहित अन्य सुविधाएं देने की भी मांग रखी गई है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भूतिया पंचायत में पीएम आवास योजना को लेकर बैठक, पात्र परिवारों की नई सूची होगी तैयार

15 दिनों की मोहलत, फिर होगा बड़ा आंदोलन

मजदूरों ने अपने मांग पत्र में राष्ट्रीय अवकाश, अर्जित अवकाश (ईएल), आकस्मिक अवकाश (सीएल), सिकल लीव और फेस्टिवल लीव की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। इसके अलावा पीएफ, बोनस, ईएसआई, बीमा, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की व्यवस्था करने की बात कही गई है। मजदूरों ने ज्वाइनिंग लेटर में वेतन संरचना स्पष्ट करने, पहचान पत्र जारी करने, 60 वर्ष तक सेवा की सीमा तय करने, बचे हुए मजदूरों का अपग्रेडेशन करने तथा मोटरसाइकिल स्टैंड की व्यवस्था करने की भी मांग रखी है। बैठक में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top