अतिवृष्टि और तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 550 से अधिक घर, पीड़ित परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
मुआवजा नहीं मिलने से कई परिवारों का बढ़ा संकट
उपायुक्त ने जल्द राहत राशि देने का दिया आश्वासन
पोटका में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य तेज करने की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : हल्दीपोखर समेत पूरे पोटका प्रखंड में वर्ष 2025-26 के दौरान अतिवृष्टि और तूफान से भारी नुकसान हुआ था। प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से लगभग 550 से अधिक मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि एक बच्चे की मौत भी हुई थी। बावजूद इसके अब तक कई प्रभावित परिवारों को सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है। स्थिति यह है कि कुछ पीड़ित परिवार किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं, वहीं कई परिवार रोजगार और जीवनयापन के लिए पोटका छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति और बाल अधिकार मंच की बैठक, शिक्षा और सुरक्षा पर हुई चर्चा
प्राकृतिक आपदा के बाद मुआवजे की मांग को लेकर बढ़ी ग्रामीणों की चिंता
पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी आवास दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय मुखिया ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं अंचल अधिकारी निकिता बाला ने जानकारी दी कि अब तक दो सौ से अधिक लोगों को मुआवजे की राशि का भुगतान किया जा चुका है।



























