Share

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में बोनस और कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

  • वार्षिक बोनस, मेडिकल सुविधाओं और कर्मचारी कल्याण योजनाओं को लेकर यूनियन ने तैयार की रणनीति
  • बोनस और कर्मचारी हितों पर मंथन, कर्मचारियों के भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा
  • मंत्री के निधन पर जताया गहरा शोक, कर्मचारियों के कल्याण और संगठन की मजबूती पर रहा जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को यूनियन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के सभी पदाधिकारी और कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। बैठक में वार्षिक बोनस, कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और बेहतर बोनस सुनिश्चित कराने में पूरी तरह सक्षम है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

प्रबंधन के साथ जल्द शुरू होगी बोनस वार्ता

महामंत्री आरके सिंह ने हाल ही में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मिलने वाला सम्मान एवं सराहना संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि बोनस को समय पर सुनिश्चित कराने के लिए यूनियन प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों के सुझावों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करेगी। साथ ही यह भी कहा कि बोनस को लेकर प्रबंधन के साथ वार्ता जल्द शुरू होने की संभावना है। यूनियन पर कर्मचारियों का जो विश्वास है, उस पर संगठन हर परिस्थिति में खरा उतरने का प्रयास करेगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से बदला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुवा दौरा

शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Comment

Potka : कोवाली के बानाकाटा हत्याकांड का एक सप्ताह में खुलासा, प्रेम प्रसंग में 1.80 लाख की सुपारी देकर की गई थी हत्या

पति ने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत एक आरोपी फरार एक

  • पति ने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत एक आरोपी फरार
  • एक सप्ताह में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 1.80 लाख रुपये में हत्या की सुपारी देने का आरोप
  • लोहे के एंगल से सिर पर हमला कर हत्या, चार गिरफ्तार, महिला आरोपी अब भी फरार
  • पुलिस टीम की कार्रवाई से हुआ हत्याकांड का खुलासा
  • फरार महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा स्थित महाकाल ढाबा के समीप 1 सितंबर को मिले कीताडीह निवासी सिकंदर कुमार शर्मा (30) के शव के मामले का पुलिस ने महज एक सप्ताह में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सिकंदर की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। हत्या के लिए 1.80 लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी, जिसमें 50 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े भाई जीतेंद्र शर्मा ने शव बरामद होने के बाद हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि बागबेड़ा निवासी विभा देवी का सिकंदर शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी विभा देवी के पति मिंटू साव को हुई, जिसके बाद उसने सिकंदर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद पति ने रची हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मिंटू साव ने सिकंदर की हत्या के लिए कोवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बागलता निवासी सुंदर दास से संपर्क किया और 1.80 लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया। सुंदर दास ने इस साजिश में बड़ा बागलता निवासी आकाश दास तथा इच्छापुर, आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी परसुराम दास को भी शामिल कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या की योजना के तहत विभा देवी ने सिकंदर को बहला-फुसलाकर उसके साथ घूमने के लिए राजी किया। इसके बाद विभा देवी सिकंदर की बाइक पर उसके साथ घटनास्थल की ओर गई। योजना के मुताबिक बानाकाटा स्थित महाकाल ढाबा के समीप पहुंचने पर विभा देवी ने टायलेट जाने का बहाना बनाकर सिकंदर की बाइक रुकवा दी। इसी दौरान पीछे से मारुति कार संख्या जेएच-05डीएच/4751 से मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परसुराम दास वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में बोनस और कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

टायलेट का बहाना बनाकर रुकवाई बाइक, कार से पहुंचे आरोपियों ने किया हमला

पुलिस के मुताबिक कार से उतरने के बाद आरोपियों ने लोहे के स्क्वायर एंगल से सिकंदर शर्मा के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और सिकंदर की बाइक को भी वहां खड़ा कर दिया गया। इसके बाद आरोपी विभा देवी सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच के अनुसार सिकंदर की हत्या 31 अगस्त की रात की गई थी, जबकि 1 सितंबर को पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

मोबाइल लोकेशन से खुला राज, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मामले में पुलिस ने मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परसुराम दास को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पांचवीं आरोपी विभा देवी घटना के बाद से फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या की सुपारी के लिए अग्रिम दी गई राशि में से 20 हजार रुपये नकद, हत्या में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के एंगल, पांच मोबाइल फोन तथा खून के नमूने जब्त किए हैं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि मृतक की पत्नी से मिली महत्वपूर्ण जानकारी, मोबाइल लोकेशन और वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया गया, जिससे हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका।

इसे भी पढ़ें : Gua : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से बदला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुवा दौरा

हत्या में इस्तेमाल लोहे के एंगल और पांच मोबाइल जब्त

हत्याकांड के उद्भेदन में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांच में सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू, सहदेव सिंह, गौतम कुमार, अजंता महतो, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सूचनाओं को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा होने से पुलिस की त्वरित अनुसंधान क्षमता सामने आई है। फिलहाल पुलिस फरार विभा देवी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है।

Manoharpur : मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

ड्यूटी से लौटे रेलवे कर्मचारी की बाइक स्टेशन परिसर से थी गायब, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

  • ड्यूटी से लौटे रेलवे कर्मचारी की बाइक स्टेशन परिसर से थी गायब, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश
  • स्टेशन परिसर से बाइक गायब होने पर मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की व्यापक छानबीन
  • अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी पुलिस, स्टेशन परिसर में वाहनों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से गायब हुई रेलवे कर्मचारी की पल्सर एनएस बाइक को पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर बरामद कर लिया। बाइक बीसखोली के समीप लावारिस हालत में मिली। जानकारी के अनुसार रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी आशीष कोड़ा रविवार दोपहर ड्यूटी करने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पल्सर एनएस बाइक संख्या जेएच 06यू 9748 को प्लेटफॉर्म संख्या-1 के बाहर स्टेशन परिसर में खड़ा किया था। रात करीब नौ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने घटना की सूचना मनोहरपुर थाना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में बोनस और कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बरामद हुई बाइक

बाइक चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का के नेतृत्व में पुलिस और जेपी के जवान सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित ठिकानों पर खोजबीन शुरू की और विभिन्न दिशाओं में घेराबंदी की। पुलिस की टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश करते हुए संदिग्ध स्थानों पर भी जांच की। इसी दौरान बीसखोली के समीप एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वह बाइक आशीष कोड़ा की निकली। बाइक बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित कर्मचारी को राहत मिली।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

लिखित शिकायत नहीं मिलने से फिलहाल दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का ने बताया कि बाइक गायब होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। लगातार प्रयास के बाद बाइक बरामद कर उसके मालिक को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर अभी तक थाने में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस मामले को लेकर सतर्क है और बाइक को स्टेशन परिसर से हटाकर बीसखोली के समीप छोड़ने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ घटना के संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Gua : गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से पूर्व सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से पूर्व सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा
  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक
  • कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के लिए विशेष व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री के गुवा दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्रियों के गुवा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम तथा बिरसा चौक में प्रस्तावित माल्यार्पण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से गुवा पहुंचेंगे और सीधे शहीद स्थल जाकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सेल जनरल ऑफिस के समीप स्थित बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Gua : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से बदला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुवा दौरा

वाहनों के प्रवेश और आवागमन के लिए बनाई गई विशेष योजना

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष योजना तैयार की है। सुरक्षा कारणों से शहीद स्थल से लगभग पांच किलोमीटर पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। वहां से प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई बसों के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम स्थल के निकट पहुंचाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित स्थान से उन्हें पैदल श्रद्धांजलि स्थल तक जाने की सुविधा दी जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Gua : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से बदला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुवा दौरा

शहीद दिवस पर केवल शहीद स्थल और बिरसा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सार्वजनिक आयोजन किए गए रद्द कार्यक्रम में किया

  • शहीद दिवस पर केवल शहीद स्थल और बिरसा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सार्वजनिक आयोजन किए गए रद्द
  • कार्यक्रम में किया गया महत्वपूर्ण बदलाव, कार्यक्रम की प्रशासन ने की पुष्टि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गुवा मैदान में श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों का वितरण तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम शामिल थे, लेकिन अब इन्हें रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का दौरा केवल गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तक सीमित रहेगा। इस बदलाव को लेकर जिला प्रशासन ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री का दौरा अब श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से 1:10 बजे गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे पुनः हेलीपैड पहुंचकर रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चौका में सिलसिलेवार आपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस के सूचना तंत्र पर उठी उंगली

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। शहीद स्थल, बिरसा चौक और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण मुख्यमंत्री का यह दौरा अब श्रद्धांजलि और सम्मान तक केंद्रित रहेगा।

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि

साकची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया नमन जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : साकची

  • साकची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में सोमवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कमिटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक जीवन, जनसेवा और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चौका में सिलसिलेवार आपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस के सूचना तंत्र पर उठी उंगली

झारखंड की राजनीति में सुदिव्य कुमार सोनू की भूमिका को किया गया याद

झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राज्य और पार्टी ने एक ऐसे जननेता को खो दिया है, जिन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Chandil : चौका में सिलसिलेवार आपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस के सूचना तंत्र पर उठी उंगली

लूट और हथियारबंद वारदातों के बाद बढ़ी चिंता, अपराध से पहले खुफिया तंत्र की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने

  • लूट और हथियारबंद वारदातों के बाद बढ़ी चिंता, अपराध से पहले खुफिया तंत्र की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
  • अपराध रोकने के लिए मजबूत सूचना तंत्र और रात्रि गश्ती जरूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही लूट और हथियारबंद आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अपराध की घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता तो दिखाई देती है, लेकिन वारदात से पहले अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक क्यों नहीं पहुंच रही, यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की खुफिया व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। करीब 20 अगस्त से बांसा स्थित शराब दुकान में लूट के प्रयास, उरमाल पेट्रोल पंप से करीब 25 हजार रुपये की लूट और राशन दुकान में वारदात के बाद गुरुवार रात तुलग्राम स्थित माउंट रेस्टोरेंट में चार हथियारबंद बदमाशों ने संचालक प्रकाश महतो से करीब छह हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चौका NH-33 पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

चौका में लगातार आपराधिक घटनाओं से बढ़ी पुलिस की चुनौती

माउंट रेस्टोरेंट की घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, लगातार हो रही वारदातों के बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों की गतिविधियों पर यदि पहले से नजर रखी जाती और सूचना तंत्र मजबूत होता तो कई घटनाओं को टाला जा सकता था। क्षेत्र में अवैध शराब, स्क्रैप, अवैध बालू सहित अन्य संदिग्ध कारोबार को लेकर भी चर्चाएं हैं। लोगों ने होटल, ढाबों और ऐसे संभावित ठिकानों की नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है, जहां देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय काले शीशे वाले स्कॉर्पियो, थार सहित अन्य लग्जरी वाहनों की तेज आवाजाही भी देखी जाती है, जिस पर प्रभावी निगरानी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में शराब दुकान खोलने का विरोध, निर्माण कार्य रुकवाया

होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग

लगातार घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि चौका पुलिस अपराध होने के बाद ही सक्रिय क्यों होती है और अपराध से पहले उसका सूचना तंत्र क्यों नहीं जागता? स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती और वाहन जांच के साथ-साथ क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध लोगों, अवैध कारोबार और अपराधियों के संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। लोगों का मानना है कि केवल घटना के बाद छापेमारी और जांच से अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल है। इसके लिए थाना स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र, नियमित रात्रि गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। अब पुलिस के सामने चुनौती केवल हाल की घटनाओं का खुलासा करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए अपने खुफिया और निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाने की भी है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top