- जमशेदपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बागान की सुरक्षा और विकास को लेकर टाटा स्टील ने उपायुक्त को पत्र लिखा
- टाटा स्टील ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की
- सरयू राय ने पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बागान को स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की योजना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के प्रमुख आनंद कुमार ने 6 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया। पत्र में बताया गया कि कंपनी ने मैदान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे काटकर गैरकानूनी रूप से वाहन पार्किंग और गैरेज का अड्डा बना दिया है। इसके अलावा, मेले और अन्य आयोजन भी बिना अनुमति के चलाए जा रहे हैं। पत्र में टाटा स्टील ने यह भी स्पष्ट किया कि मैदान के चारों ओर नई चारदीवारी बनाकर इसे अतिक्रमण और गैरकानूनी गतिविधियों से बचाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बंधाया ढांढस
टाटा स्टील की पहल से आम बागान को सुरक्षित बनाने की तैयारी
इस संबंध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उक्त पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड कर कहा कि जमशेदपुर का नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बागान अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह पत्र पूर्व में किए गए प्रयासों का भी प्रमाण है। सरयू राय ने बीते 4 जनवरी को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिखकर मैदान की स्थिति सुधारने और इसे स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की थी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : बलवीर कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
सरयू राय ने जनता के लिए आम बागान के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया
सरयू राय ने पत्र में कहा कि आम बागान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बागान मैदान के रूप में किया गया था, सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों और वाहनों की पार्किंग हो रही है, मैदान का बड़ा हिस्सा पुराने वाहनों के कबाड़ स्थल में बदल गया है, और किनारों से अवैध अतिक्रमण भी हो रहा है। टाटा स्टील ने इसे अतिक्रमण मुक्त कराने और सकारात्मक इस्तेमाल के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
























