Share

Gua : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

  • थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व आपसी प्रेम और सहयोग के साथ मनाए जाएंगे और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है, तो इसकी तुरंत जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जाएगी, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में LPG आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट, गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

रामनवमी शोभायात्रा पर विशेष ध्यान, सोशल मीडिया और अवैध गतिविधियों पर रोक

बैठक के दौरान रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी। स्थानीय युवा और कलाकार पारंपरिक कला और प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सभी से अपील की कि पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ईद के दौरान आने-जाने वाले स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी, शराब बंदी और अश्लील गीतों पर रोक रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अवैध असमाजिक तत्वों द्वारा मांस की बिक्री पर रोक रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : घोलबगदा रेलवे हॉल्ट पर यात्री सेवाओं की शुरुआत, पंसकूड़ा–दीघा ईएमयू को दिखाई गई हरी झंडी

पंचायत समिति सदस्य और पुलिस कर्मियों ने मिलकर शांति बनाए रखने का लिया संकल्प

बैठक में पंचायत समिति के सदस्य भादों टोप्पो, नाजिर खान, प्रशांत चाम्पिया, जयसिंह नायक, राजेश कुमार, मित्रों दास, विश्वजीत तांती, ज्वाला साहनी, अमरनाथ झा, शैलेंद्र ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों की ओर से पवन सिंह, नेम लाल, राजू सामड और अन्य ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्व की दुश्मनी या किसी भी विवाद को पर्वों के दौरान माहौल खराब करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार गुवा थाना क्षेत्र में सभी समुदाय मिलकर आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रतिबद्ध हुए।

Leave a Comment

Kharagpur : घोलबगदा रेलवे हॉल्ट पर यात्री सेवाओं की शुरुआत, पंसकूड़ा–दीघा ईएमयू को दिखाई गई हरी झंडी

तमलुक–दीघा सेक्शन में नए हॉल्ट से यात्रियों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क जेबी लाइव, रिपोर्टर खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे

  • तमलुकदीघा सेक्शन में नए हॉल्ट से यात्रियों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत तमलुक–दीघा सेक्शन में हेनरिया और नचिंदा स्टेशनों के बीच नव निर्मित घोलबगदा रेलवे हॉल्ट पर औपचारिक रूप से यात्री ट्रेन सेवाओं की शुरुआत कर दी गई। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिशिर अधिकारी, तमलुक के पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी, भगवानपुर के विधायक रवीन्द्रनाथ माइती और कांथी उत्तर की विधायक सुमिता सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही खड़गपुर मंडल की एडीआरएम (ऑपरेशन्स) मनीषा गोयल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों की मौजूदगी में ट्रेन संख्या 68119 पंसकूड़ा–दीघा ईएमयू लोकल को हरी झंडी दिखाकर घोलबगदा रेलवे हॉल्ट से यात्री सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

नए हॉल्ट से स्थानीय लोगों, छात्रों और पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

घोलबगदा रेलवे हॉल्ट पर ट्रेनों के नियमित ठहराव शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब स्थानीय यात्रियों को नजदीक से रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस नए हॉल्ट के शुरू होने से तमलुक–दीघा कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और दीघा जाने वाले पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रयासों की सराहना भी की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि खड़गपुर मंडल लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए रेल अवसंरचना और कनेक्टिविटी का विस्तार कर रहा है। घोलबगदा हॉल्ट की शुरुआत भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Adityapur : आदित्यपुर गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गई थी गोली, पुलिस ने बरामद किए हथियार और कारतूस जेबी लाइव, रिपोर्टर आदित्यपुर

  • पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गई थी गोली, पुलिस ने बरामद किए हथियार और कारतूस

जेबी लाइव, रिपोर्टर

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर थाना कांड संख्या 67/2026, दिनांक 3 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3 (5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह घटना 2 मार्च 2026 की है, जब नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू ने राजवीर सिंह उर्फ लालू (19 वर्ष), पिता जिती सिंह, निवासी मांझी टोला सिरिस भट्ठा, थाना आदित्यपुर तथा उसके साथी आशीष दीप पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 53 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को लगी थी गोली, TMH में कराया गया था इलाज

पुलिस के अनुसार घटना के समय राजवीर सिंह उर्फ लालू अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था। इसी दौरान पीछे बैठे राजवीर सिंह को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सर्वैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्नी से नशे को लेकर विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छापेमारी में पिस्टल, कट्टा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान में टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल (JH05EC-1079), दो ओप्पो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, देशी पिस्टल की 16 जिंदा गोलियां और देशी कट्टा की 4 जिंदा गोलियां शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। बताया गया कि आरोपी शुभम सरकार के पिता पिछले तीन वर्षों से मानगो थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में जेल में बंद हैं। इसी दौरान उसकी मां का आकाश दीप नामक व्यक्ति से संबंध हो गया और वह उसे लेकर गुजरात चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। छापेमारी टीम में एसडीपीओ समीर सर्वैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत कई पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 53 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

कई थाना प्रभारियों का बदला पद, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस

  • कई थाना प्रभारियों का बदला पद, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियुष पांडेय ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई थाना प्रभारियों को हटाकर अन्य जगहों पर पदस्थापित किया गया है। आदेश के अनुसार कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना में जेएसआइ बनाया गया है, जबकि सीतारामडेरा थाना में पदस्थापित जेएसआइ राजेश कुमार को चाकुलिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्नी से नशे को लेकर विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी, कुछ अधिकारियों को भेजा गया पुलिस लाइन

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को हटाकर परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उलीडीह ओपी में पदस्थापित जेएसआइ विष्णु चरण भोग्ता को पटमदा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना का जेएसआइ बनाया गया है, जबकि जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में एसआइ रामप्रवेश कुमार राय को बिष्टुपुर थाना से हटाकर बहरागोड़ा थाना का जेएसआइ बनाया गया है। पुलिस लाइन से मनोरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना और राजेश कुमार मंडल को बिष्टुपुर थाना में जेएसआइ के रूप में तैनात किया गया है। श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआइ अमर पोद्दार को मानगो थाना में जेएसआइ बनाया गया है, जबकि दुर्गा तिर्की को श्यामसुंदरपुर थाना में जेएसओ के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में दिए गए सख्त निर्देश

यातायात थाना और अन्य इकाइयों में भी व्यापक बदलाव

इस तबादले में यातायात थाना और अन्य पुलिस इकाइयों में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के कामाख्या पासवान को साकची यातायात थाना में जेएसआइ बनाया गया है। वहीं बिष्टुपुर यातायात थाना के जेएसआइ रमेश कुमार पांडेय को भी साकची यातायात थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा जुगसलाई यातायात थाना से विनय कुमार सिंह, बिनोद उरांव, रमेश कुमार सिंह और मनीष कुमार मेहता को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जुगसलाई यातायात थाना के संतोष कुमार सिंह को गोलमुरी पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि साकची यातायात थाना के रसेंद्र सिंह और गोलमुरी यातायात थाना के कौलेश्वर बास्की को भी पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह बर्मामाइंस थाना के संजय कुमार यादव और डीएसपी कार्यालय में पदस्थापित एएसआइ मंजूर अंसारी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

कई एएसआइ और पुलिसकर्मियों की भी बदली पोस्टिंग

एसएसपी के आदेश के अनुसार कई एएसआइ और पुलिसकर्मियों की भी नई जगहों पर तैनाती की गई है। सोनारी थाना के एएसआइ उमेश सिंह, बोड़ाम थाना के एएसआइ मोहम्मद माजिदउदीन और परसुडीह थाना के कौशल किशोर पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं एएसआइ अशेष कुमार पासवान को साइबर डीएसपी कार्यालय से हटाकर मानगो यातायात थाना भेजा गया है। सीतारामडेरा थाना के एएसआइ जय कुमार दास को जुगसलाई यातायात थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस लाइन से शिवशंकर पासवान को साकची यातायात थाना, सुंदर राम को जुगसलाई यातायात थाना और राधेश्याम पासवान को कदमा थाना भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

Jamshedpur : पत्नी से नशे को लेकर विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी में एक युवक ने अपने किराये के कमरे में फांसी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी में एक युवक ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के शव को पड़ोसियों के सहयोग से उतारा गया और पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक का नाम बिरेंद्र धाकर (35) है, जो हलुदबनी में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी सुशीला पात्रो ने बताया कि आत्महत्या से पहले उसका पति के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह काम पर चली गयी थी।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में दिए गए सख्त निर्देश

सुशीला शादी पार्टी के कार्यक्रम में हेल्पर का काम करती है। देर से घर पहुंची, चूंकी उसका पति से लड़ाई हुआ था वह अपने घर न जाकर अपनी मां के घर सोने चली गयी। सुबह जब घर पहुंची दरवाजा खरखटाया तो अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। तब उसने पड़ोसियों को बुलवाकर दरवाजा तोड़वा तो देखा कि उसका पति फंदे से लटका हुआ है। मृतक नशे का आदि था। वह ट्रैक्टर चालक था। नशे को लेकर ही उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में दिए गए सख्त निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर

  • वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में की। इस दौरान शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष जोर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें और वारंट व कुर्की की कार्रवाई तेज करें। इसके साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

छिनतई, अफवाह और ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश

बैठक के दौरान शहर में बढ़ रही चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर ऐसी अफवाहों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने और शहर में सक्रिय ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। साथ ही आगामी ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।

Jamshedpur : बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

परिवार धनबाद गया था, सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने तोड़ा ताला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना

  • परिवार धनबाद गया था, सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने तोड़ा ताला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में बुधवार रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य दो-तीन दिन पहले धनबाद गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के, बिछिया सहित कई कीमती जेवरात और करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब शंकर सिंह सुबह घर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में युवक हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में अवैध पिस्टल बरामद

सुबह घर पहुंचने पर टूटा मिला ताला, मालिक को दी सूचना

शंकर सिंह ने बताया कि वे अक्सर रात में आकर घर में सोते थे, लेकिन बुधवार रात किसी काम से गोविंदपुर चले गए थे, जिससे घर पूरी तरह खाली रह गया। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वे बागबेड़ा स्थित एसकेएल दास के घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें चोरी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत घर के मालिक एसकेएल दास को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब हैं। फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top