- झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ागोविंदपुर में झामुमो की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे जमशेदपुर प्रखंड परिसर के समीप विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति शामिल हुए और आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : पांच सूत्री मांगों को लेकर आजीविका कैडर दीदियों ने सौंपा ज्ञापन
आंदोलन की अगुवाई करेंगे प्रखंड पदाधिकारी
प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बताया कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की अगुवाई प्रखंड सचिव जगत मार्डी, कोषाध्यक्ष संजय महतो तथा वे स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर क्षेत्र के लोगों में व्यापक असंतोष है, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान कृष्ण हांसदा, देवकी मुर्मू, बुलबुल दास सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




























