Share

Jamshedpur : महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

  • जमशेदपुर में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर देश की आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून से जुड़ा यह संशोधन महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धालभूमगढ़ में डालसा का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी

महिलाओं को प्रतिनिधित्व से वंचित करने का आरोप

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का अवसर था, जिसे विपक्ष ने बाधित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नहीं चाहते कि महिलाओं को राजनीतिक सशक्तिकरण मिले। उनके अनुसार, जब देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का समय आया, तब विपक्ष ने इसे विफल कर महिलाओं के साथ अन्याय किया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष का यह रवैया उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में पीएम मोदी की संकल्प सभा, राज्य राजनीति और विकास पर दिया बड़ा संदेश

सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रा योजना जैसी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा महिलाओं के नाम पर घर का स्वामित्व देने और शौचालय निर्माण जैसे कदमों ने उनके जीवन स्तर को बेहतर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब उन्हें राजनीतिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डाल रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

डिलिमिटेशन और संशोधन पर दी सफाई

मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून में जनगणना और परिसीमन (डिलिमिटेशन) का प्रावधान पहले से शामिल है। वर्तमान संशोधन का उद्देश्य केवल इस प्रक्रिया में तेजी लाना था ताकि वर्ष 2029 तक महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए सीटों में समान वृद्धि का प्रस्ताव रखा था, जिससे किसी राज्य के राजनीतिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष की मांग पर सीटों का पूरा विवरण देने की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने विपक्ष के रवैये को नकारात्मक बताया।

इसे भी पढ़ें : Musabani : युवा विधायक सोमेश सोरेन ने जरूरतमंद परिवार की मदद की, श्राद्ध कर्म के लिए पहुंचाया सहयोग

भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप साही ने भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सुनियोजित तरीके से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्तिकरण का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन चलाएगी, जिसके तहत 25 अप्रैल को राज्यस्तरीय पैदल मार्च और 30 अप्रैल तक मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और झारखंड की महिलाएं इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट मत देंगी।

Baharagoda : बेनाशोली-दांदुडीही मार्ग पर हाथियों की दस्तक से बढ़ी चिंता, वन विभाग अलर्ट

केशरदा बीट क्षेत्र के साल जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं जंगली हाथी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील वन

  • केशरदा बीट क्षेत्र के साल जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं जंगली हाथी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
  • वन विभाग ने ग्रामीणों को जारी की सावधानी बरतने की सलाह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के चाकुलिया वन क्षेत्र अंतर्गत मानुषमुड़िया उप-बीट के केशरदा बीट क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाथियों का एक झुंड वन बेनाशोली से दांदुडीही की ओर जाने वाले मुख्य वन मार्ग के समीप स्थित साल के घने जंगलों में डेरा जमाए हुए है। हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। जंगल से होकर गुजरने वाले राहगीर और ग्रामीण किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी वन विभाग को देने के लिए कहा गया है।

Jamshedpur : सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश जल जमाव, बिजली, सफाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर मेयर ने

  • अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • जल जमाव, बिजली, सफाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर मेयर ने लिया जायजा
  • जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया मेयर ने

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी में बुधवार को मेयर सुधा गुप्ता ने निरीक्षण कर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जल जमाव, बिजली के पोल, साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है। मेयर ने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण कर स्थायी समाधान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में जल जमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में नव-नामांकित छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं पर मेयर की विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान सोसाइटी के निवासियों ने बिजली के पोल की स्थिति और उससे जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। कई लोगों ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस पर मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और नगर निगम की स्वच्छता शाखा को नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, नाम जोड़ने और सुधार का मिलेगा अवसर

बिजली सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए गए निर्देश

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनकी प्राथमिकता है और नगर निगम केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने बताया कि जल जमाव, सड़क, पेयजल, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के समयबद्ध समाधान और नियमित प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। मेयर के दौरे से स्थानीय निवासियों में उम्मीद जगी है। लोगों ने उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि नगर निगम के प्रयासों से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी, अभियंता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Manoharpur : डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में नव-नामांकित छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रधान ने अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने की दी सीख एनएसएस से जुड़कर समाज

  • प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रधान ने अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने की दी सीख
  • एनएसएस से जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रधान ने की। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य का होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कॉलेज जीवन का भरपूर लाभ उठाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान नवागत छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, नाम जोड़ने और सुधार का मिलेगा अवसर

कॉलेज जीवन को सफल बनाने के लिए छात्रों को दिए गए प्रेरक संदेश

कार्यक्रम में प्रो. साकेत बिहारी, डॉ. अन्नपूर्णा, डॉ. चैतन्य एवं प्रो. डेमो पुरती ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज केवल डिग्री प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रधान ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की शुरुआत की गई है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से एनएसएस की सदस्यता लेकर समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Manoharpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, नाम जोड़ने और सुधार का मिलेगा अवसर

4 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, नए मतदाता भी कर सकेंगे आवेदन 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी बन

  • 4 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, नए मतदाता भी कर सकेंगे आवेदन
  • 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी बन सकेंगे नए मतदाता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 5 अगस्त 2026 से कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करेंगे। यह अभियान 4 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम में त्रुटि सुधारने, पते में संशोधन कराने तथा अन्य आवश्यक बदलाव कराने का अवसर मिलेगा। जिन लोगों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से छूट गया है या कट गया है, वे इस अवधि के दौरान आवेदन देकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : नंदपुर पंचायत भवन के सुंदरीकरण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता में कमी और राशि दुरुपयोग का आरोप

एक माह तक चलेगा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान

निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित बीएलओ के पास फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना आवश्यक है। बीएलओ ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार करवा लें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान के अधिकार का उपयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें।

Manoharpur : नंदपुर पंचायत भवन के सुंदरीकरण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता में कमी और राशि दुरुपयोग का आरोप

पहली बारिश में फीका पड़ा रंग, जर्जर फर्श की मरम्मत किए बिना रंग-रोगन करने का आरोप सुंदरीकरण कार्य की जांच

  • पहली बारिश में फीका पड़ा रंग, जर्जर फर्श की मरम्मत किए बिना रंग-रोगन करने का आरोप
  • सुंदरीकरण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित निर्माणाधीन नंदपुर पंचायत भवन के सुंदरीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन के रंग-रोगन में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण पहली ही बारिश में दीवारों का रंग धूमिल पड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि भवन को आकर्षक दिखाने के लिए केवल बाहरी रंग-रोगन पर ध्यान दिया गया, जबकि मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की गई है। विशेष रूप से भवन के प्रवेश द्वार के पास का फर्श पहले से जर्जर अवस्था में है, लेकिन उसकी मरम्मत कराने के बजाय केवल रंग करके स्थिति को छिपाने का प्रयास किया गया है। इससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर CHC में बढ़ रहे मौसमी बीमारियों के मरीज, वायरल फीवर के मामले अधिक

घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी वेंडर के माध्यम से कराए जा रहे इस कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया और केवल औपचारिकता पूरी कर सरकारी राशि खर्च की जा रही है। सबसे हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि पंचायत के मुखिया को भी भवन सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत राशि की स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस कार्य के लिए लगभग 10 से 12 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खर्च की गई राशि का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने तथा दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Manoharpur : मनोहरपुर CHC में बढ़ रहे मौसमी बीमारियों के मरीज, वायरल फीवर के मामले अधिक

सर्दी, जुकाम, बुखार और लूज मोशन से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या, डॉक्टरों ने बरतने को कहा एहतियात स्वच्छता और

  • सर्दी, जुकाम, बुखार और लूज मोशन से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या, डॉक्टरों ने बरतने को कहा एहतियात
  • स्वच्छता और सतर्कता से मौसमी बीमारियों पर लग सकती है रोक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द और लूज मोशन जैसी शिकायतों को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में कराई जा रही रक्त जांच में अधिकांश मरीजों में वायरल फीवर के लक्षण पाए जा रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव और संक्रमण के प्रसार के कारण वायरल बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा कर्मी भी सतर्कता के साथ उपचार और जांच की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : बारिश के मौसम में सांपों का आतंक, घरों और झाड़ियों में निकलने से लोगों में दहशत

मौसम परिवर्तन से बढ़ा वायरल संक्रमण का खतरा

चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों में तेज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, हाथ-पैर और शरीर में दर्द के साथ दस्त की शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी का सेवन, अस्वच्छ वातावरण और बासी भोजन इन बीमारियों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने तथा ताजा एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, उल्टी, दस्त या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें तो घरेलू उपचार पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। समय पर उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top