- सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी भंग, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अन्नपूर्णा बाहूति ने की, जिसमें बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। इसके बाद संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का चयन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और कार्यक्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया तथा भविष्य में कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन बैठक, मांगों पर बनी सहमति
नई टीम में कई पदों पर जिम्मेदारियां तय, संगठन को मिलेगी मजबूती
नई कार्यकारिणी में सत्यवान प्रधान को संरक्षक, अनिता भेंगराज को सम्मानित अध्यक्ष और अन्नपूर्णा बाहूति को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिनेश घोष को वरीय उपाध्यक्ष, पंकज महतो एवं अमृत लाल दे को उपाध्यक्ष, कालीपद देहुरी को प्रखंड मंत्री और सुभेन्दु बोस को सहायक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त मंत्री के रूप में सरिता कुमारी और देवाशीष साहु, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार घोष तथा संघर्ष मंत्री के रूप में कल्पना पोलाई को नियुक्त किया गया। महिला उपसमिति के लिए सुप्रिया भोल और महिला उप संयोजिका के रूप में वेरनादत्त भेंगराज का चयन किया गया। वहीं कार्य समिति सदस्य के रूप में उमा शंकर महतो, बंटेश सिंह, निशू कुमारी, रमेश हेम्ब्रम और सनत कुमार बेरा को शामिल कर संगठन को नई दिशा देने की पहल की गई।























