- खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन और पहले मैच में रोमांचक मुकाबला
- उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि महाप्रबंधक आर.के. बंगा एवं झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसे भी पढ़ें : Khardapur : खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे ने शालीमार और सांतरागाछी स्टेशनों का निरीक्षण किया
चैंपियनशिप का पहला मुकाबला पापा 11 और यंग बॉयज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पापा 11 ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार पापा 11 ने मुकाबला 32 रन से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा की अहम भूमिका रही। मैच में अंपायर संजय बनर्जी और विजय कुमार दास ने कार्य किया। यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप कमेटी के कई सदस्य जैसे रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव और अन्य भी मौजूद रहे।






















