Share

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में पानी संकट, नगर निगम ने संभाली कमान

  • रोजाना नौ टैंकर से हो रही जलापूर्ति, अस्थायी राहत से कामकाज सुचारू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था लगातार जारी है। बुधवार को निगम की ओर से अस्पताल परिसर में कुल नौ टैंकर पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे दैनिक कार्यों में आ रही बाधाओं को काफी हद तक कम किया जा सका। पानी की किल्लत के कारण मरीजों, वार्डों और साफ-सफाई से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि टैंकर से मिल रही आपूर्ति के बाद स्थिति नियंत्रण में है और जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो पा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थायी समाधान के लिए विभाग को लिखा गया पत्र

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल नगर निगम की ओर से प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समस्या का आंशिक समाधान हुआ है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दीर्घकालिक समाधान के बिना भविष्य में फिर से जल संकट उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन को उम्मीद है कि विभागीय स्तर पर शीघ्र निर्णय लेकर अस्पताल में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

Ghatsila : घाटशिला सड़क दुर्घटना : विधायक सोमेश सोरेन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

सड़क सुरक्षा और मुआवजा सुनिश्चित करने का भरोसा जेबी लाइव, रिपोर्टर घाटशिला : बीते कल हुई सड़क दुर्घटना के बाद

  • सड़क सुरक्षा और मुआवजा सुनिश्चित करने का भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : बीते कल हुई सड़क दुर्घटना के बाद आज घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बैठक कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह गिरफ्तार

विधायक ने भरोसा दिलाया कि बच्चों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। साथ ही, जिस मोटरसाइकिल सवार ने बच्ची को टक्कर मारी है, उसकी जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर भी इस मामले को उठाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश भगत, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, कालीपद गोराई, सौरभ बोस, सुशील मार्डी, सब्यसाची चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Jamshedpur : जमशेदपुर में तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह गिरफ्तार

गोविंदपुर क्षेत्र से पकड़ाया, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमें दर्ज जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने कुख्यात

  • गोविंदपुर क्षेत्र से पकड़ाया, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमें दर्ज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। सुमित कुमार सिंह बारीगोड़ा कृति मैदान का रहने वाला है और पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर क्षेत्र में तड़ीपार होने के बावजूद वह घूम रहा है और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने उसकी सक्रियता के आधार पर गोविंदपुर रेलवेज फाटक के पास से उसे गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी

सुमित कुमार सिंह के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और संभावित अन्य घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन

दो आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में शहर से बाहर भी छापेमारी जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : फल कारोबारी

  • दो आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में शहर से बाहर भी छापेमारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट गोलचक्कर को जाम कर दिया, जिसे करीब छह घंटे बाद हटाया गया। दोपहर तीन बजे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। एसपी ने परिजनों को बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें जमशेदपुर से बाहर भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क खाली की, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा की ‘मैत्री संगठन’ को एमजीएम में सम्मान, तीन राज्यों में सेवा कार्यों की सराहना

जनप्रतिनिधियों के प्रयास भी रहे बेअसर

घटनास्थल पर पूर्णिमा साहू भी पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी। अंततः ग्रामीण एसपी के स्पष्ट आश्वासन के बाद ही जाम हटाया गया। क्षेत्र में दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों का आरोप है कि पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान अपराधियों द्वारा पिस्तौल लहराने की घटना हुई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बढ़ते अपराध से दहशत

दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे कन्हैया यादव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनके सिर में दो तथा पेट और पैर में एक-एक गोली मारी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली जान बचाकर सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में घुसे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Baharagoda : बहरागोड़ा की ‘मैत्री संगठन’ को एमजीएम में सम्मान, तीन राज्यों में सेवा कार्यों की सराहना

झारखंड, बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा :

  • झारखंड, बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘मैत्री संगठन’ को मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 के दौरान संगठन ने विशेष रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संस्था ने बड़ी संख्या में युवाओं को पहली बार रक्तदान के लिए प्रेरित किया और ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद मरीजों व छात्रों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में निर्णायक भूमिका निभाई। रक्त की कमी को दूर करने के लिए सुदूर गांवों में नियमित जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बढ़ते अपराध से दहशत

स्वास्थ्य के साथ कृषि, शिक्षा व स्वच्छता में भी सक्रिय है संगठन

सम्मान ग्रहण करने के बाद संगठन के प्रतिनिधि संदीप कुमार साऊ ने कहा कि मैत्री संगठन का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के साथ-साथ कृषि, शिक्षा और स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी जमीनी स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने इस सम्मान को टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस सेवा यात्रा में डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र साऊ, पारबती शंकर बट्टाब्याल, पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र, रंजन शीत, प्रशांत कुमार, देबाशीष नायक और नंदन सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य युवा संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Jamshedpur : सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बढ़ते अपराध से दहशत

कागलनगर बड़तल्ला में वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार

  • कागलनगर बड़तल्ला में वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर बड़तल्ला का है, जहां गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई। जानकारी के अनुसार जय श्री बॉस नामक महिला कचरा फेंककर घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। छिनतई के दौरान महिला के गले में गंभीर खरोंच भी आई है। घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : झरिया गांव के मुंडा टोला में गहराया जल संकट, सालभर से खराब पड़ी सोलर जलमीनार

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गोलमुरी थाना से कुछ कदम की दूरी पर अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Baharagoda : झरिया गांव के मुंडा टोला में गहराया जल संकट, सालभर से खराब पड़ी सोलर जलमीनार

40 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसे, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के

  • 40 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसे, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया गांव के मुंडा टोला में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहरा गया है। यहां 14वें वित्त आयोग की लागत से बनी सोलर जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है और अब ‘शोभा की वस्तु’ बनकर रह गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मुंडा टोला के करीब 40 परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे टोले पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सुबह से लेकर रात तक पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, माकपा ने केनरा बैंक बंद कर किया प्रदर्शन

मवेशियों पर भी पड़ा रहा असर, दूर से लाना पड़ रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग बर्तन लेकर लंबी दूरी तय कर पानी लाने को मजबूर हैं। नहाने और कपड़े धोने जैसे कार्यों के लिए भी दूर-दराज के जल स्रोतों तक जाना पड़ता है। इस भीषण जल संकट का असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है। गाय और बकरियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top