- डिजिटल पंचायत सचिवालय के जरिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकारी सुविधा
- ग्राम पंचायत सहायता केंद्र से आसान होगी सेवा प्रक्रिया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गुड़ाबान्दा प्रखंड के पंचायत सहायकों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत सचिवालयों को पूर्णतः डिजिटल बनाना तथा ग्रामीणों को उनके गांव में ही सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। मास्टर ट्रेनर राकेश च. मुर्मू और निताई मुर्मू ने पंचायत सहायकों को ऑनलाइन कार्यप्रणाली, दस्तावेज प्रबंधन, योजना मॉनिटरिंग और डिजिटल सेवा संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि किस प्रकार तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें : Gua : 75% स्थानीय रोजगार की मांग पर गुवा में विशाल रैली, भूख हड़ताल की चेतावनी
डिजिटल व्यवस्था से मजबूत होगा ग्रामीण प्रशासन
प्रशिक्षण के बाद पंचायत सहायक अपने-अपने पंचायत सचिवालयों में स्थापित ‘ग्राम पंचायत सहायता केंद्र’ के संचालक की भूमिका निभाएंगे। उनका लक्ष्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचाना होगा। समापन अवसर पर आशीष कुमार करण, महेश्वर महतो, देवाशीष पातर, संजय पातर, कृपासिन्धु दलाई, झुनु रानी घोष, वासंती मांडी, प्रदीप कुमार मुर्मू, सरस्वती मुंडा, सुकदा हांसदा, बासंती महतो और बुधी मांडी सहित कई पंचायत सहायक उपस्थित थे। अधिकारियों ने आशा जताई कि इस पहल से ग्रामीणों को अब प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।























