- काली संघ मैदान की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय
- जनसंपर्क अभियान से बढ़ेगी सम्मेलन की भागीदारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मंडल क्षेत्र में आगामी 22 मार्च 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में काली संघ मैदान में अरदेन्दु प्रहराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सम्मेलन शाखा मैदान, नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के निकट आयोजित होगा। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई गई है। सम्मेलन के अंतर्गत गांव-गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा वैदिक रीति से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Gudabanda : पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गांवों में ही मिलेगा योजनाओं का लाभ
धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य-प्रस्तुतियां और संतों के प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए रामकृष्ण धाड़ा उर्फ पीरु को संयोजक तथा अपूर्व सुंदर दास उर्फ अपु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजक मंडल द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और गांवों में इसकी चर्चा जोरों पर है।























