- XLRI के प्रथम वर्ष के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की जान दे दी, फॉरेंसिक जांच शुरू
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 29 (केएल-फोर 2/5) निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह XLRI – Xavier School of Management में प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, 25 फरवरी की देर रात आर्यन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल Tata Motors Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल आर्यन और उनके पिता मौजूद थे, जबकि उनकी मां बेंगलुरु में अपनी बेटी के पास थीं।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड की खनिज संपदा पर कारपोरेट की गिद्धी नजर – कृष्ण प्रसाद
टेल्को थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सल्फास की गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला रहस्यमय बना हुआ है। प्रारंभिक जांच में पढ़ाई का तनाव संभावित कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता, जो Tata Motors के पूर्व कर्मचारी हैं, घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।























