- सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया में शोक सभा, प्रथम छात्र को याद किया गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित रंगुनिया के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के सचिव श्रीवत्स घोष ने दिवंगत छात्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिवार ने सुभ्र कांति को मेधावी, अनुशासित और आदर्श छात्र के रूप में याद किया, जिसकी कमी आज भी महसूस की जाती है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली के मलिक गार्डन में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
विद्यालय में श्रद्धांजलि के दौरान भावुक हुआ माहौल
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि चार वर्ष पूर्व सुभ्र कांति घोष जमशेदपुर में अपनी अप्रेंटिस की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान धालभूमगढ़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी। वे न केवल अपने परिवार के चिराग थे, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर के प्रथम छात्र होने के नाते विद्यालय के इतिहास का अभिन्न हिस्सा भी थे। मेमोरियल कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।























