- टाटा स्टील यूआईएसएल और जेएनएसी की संयुक्त कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। Tata Steel UISL और Jamshedpur Notified Area Committee के संयुक्त अभियान के तहत Telco Manifit इलाके में बुलडोजर चलाकर कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां करीब 50 वर्षों से कई दुकानें बनी हुई थीं, जिन्हें प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने की कार्रवाई की। यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था और हाल ही में अदालत ने फैसला टाटा स्टील के पक्ष में सुनाया था। इसके बाद संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई दुकानदारों ने निर्धारित समय तक अपनी दुकानें खाली नहीं कीं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में चोरी की कोशिश नाकाम, घरवालों ने युवक को रंगे हाथ दबोचा
विरोध के बीच जारी रही कार्रवाई, शहर के सौंदर्यीकरण को बताया गया कारण
नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन, टाटा स्टील और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया और प्रशासन से थोड़ी मोहलत देने की मांग की, लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण कार्रवाई नहीं रोकी गई। प्रशासन ने एक-एक कर सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बताया गया कि इसी उद्देश्य से Tata Steel ने न्यायालय में आवेदन दिया था, जिसके आधार पर मनीफिट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।























