- उलीडीह पुलिस की कार्रवाई में बरामद 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर, आरोपी को जेल भेजा गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ओलीडीह पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापेमारी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 30-40 हजार रुपये बताई जा रही है। उलीडीह थाना प्रभारी Mohammad Sharik Ali ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 5 मार्च को सूचना मिली कि स्वर्णरखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मेरठ में फरार अभियुक्त मो. शहबाज के घर इश्तेहार चिपकाया, कुर्की की चेतावनी
स्वर्णरखा प्रोजेक्ट में पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी का नाम उदय महतो
सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दोपहर 14.15 बजे पुलिस दल स्वर्णरखा प्रोजेक्ट पहुंचा। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के पानी टंकी निवासी 19 वर्षीय Uday Mahato को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।























