Share

Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • सरकारी स्कूल के पास जबरन किस करने की कोशिश, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जबरन किस करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर–3 स्थित एक सरकारी स्कूल के सामने बागबेड़ा इलाके की करीब 20 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और उसने तुरंत पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में भीषण आग से छह बाइक और साइकिल जली, इलाके में मची अफरा-तफरी

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, छापेमारी कर आरोपी पकड़ा गया

पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी की और प्राथमिकी अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़खानी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Comment

Jamshedpur : धालभूमगढ़ में बाइक के नीचे दबा मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

जीएनडी कॉलेज के पीछे सड़क किनारे मिला शव, मछली बेचने वाले अमूल्य मंडल के रूप में हुई पहचान जेबी लाइव,

  • जीएनडी कॉलेज के पीछे सड़क किनारे मिला शव, मछली बेचने वाले अमूल्य मंडल के रूप में हुई पहचान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया गुड़ा जाने वाले रास्ते की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को बाइक के नीचे दबा हुआ देखा। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05J4779 बताया जा रहा है। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में मृतक की पहचान कानस गांव निवासी अमूल्य मंडल के रूप में हुई, जो पेशे से मछली बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां सड़क पर घुमावदार मोड़ है और बगल में गड्ढा भी है, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा टाउन हॉल में सशक्तिकरण शिविर की तैयारी तेज, डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक

हाट से घर नहीं लौटने पर परिजन कर रहे थे तलाश, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के अनुसार अमूल्य मंडल शुक्रवार को शुडगि हाट में मछली बेचने गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग शुक्रवार रात करीब आठ बजे से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंची और पति का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

Jamshedpur : सिदगोड़ा टाउन हॉल में सशक्तिकरण शिविर की तैयारी तेज, डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक

14 मार्च को होने वाले राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर को लेकर विभागों को दिए गए निर्देश जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • 14 मार्च को होने वाले राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर को लेकर विभागों को दिए गए निर्देश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन और राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाने के साथ-साथ कार्यक्रम में लाभान्वित किए जाने वाले अधिक से अधिक लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची भी तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बोड़ाम में चोरों का आतंक, ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी

विभागीय समन्वय और व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी किशोर प्रसाद सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आधार पंजीकरण, सहकारिता, कल्याण, आपूर्ति, बाल संरक्षण और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Jamshedpur : बोड़ाम में चोरों का आतंक, ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी

आंधारझोर गांव के केंदडीह टोला में देर रात वारदात, करीब एक लाख रुपये का नुकसान जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर :

  • आंधारझोर गांव के केंदडीह टोला में देर रात वारदात, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सातनाला–बोड़ाम मुख्य सड़क किनारे रहने वाले आशुतोष महतो ने ईद के बाजार को ध्यान में रखते हुए पांच खस्सी पाल रखे थे। शुक्रवार रात अन्य दिनों की तरह उन्होंने बाउंड्री गेट में ताला बंद किया और परिवार के साथ घर में सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद अज्ञात चोर चार पहिया वाहन से पहुंचे और बाउंड्री में लगे ग्रिल का ताला तोड़कर खस्सियों को वाहन में लादकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : Potka : धान भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, तीन दिन में पैसा नहीं तो होगा आंदोलन

सुबह ताला टूटा देख खुला चोरी का राज, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने बाउंड्री गेट का ताला टूटा हुआ देखा और अंदर बंधे खस्सी गायब पाए। इसके बाद आशुतोष महतो ने तुरंत बोड़ाम थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ग्रामीणों के अनुसार चोर पहले पास में रहने वाले राजू महतो के घर में भी घुसे थे, लेकिन वहां खस्सी पास में नहीं मिलने और घर के अंदर लोगों के सोए होने के कारण वे बाहर से दरवाजे की सिकड़ी बंद कर वहां से निकल गए। इसके बाद चोरों ने आशुतोष महतो के घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक मार्च को बोड़ाम बाजार में शटर का ताला तोड़कर विदेशी शराब की दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी की घटना हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद बोड़ाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

Potka : धान भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, तीन दिन में पैसा नहीं तो होगा आंदोलन

पोटका में धान अधिप्राप्ति केंद्र बंद रहने से बढ़ा किसानों का आक्रोश, सीओ को सौंपा ज्ञापन जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका

  • पोटका में धान अधिप्राप्ति केंद्र बंद रहने से बढ़ा किसानों का आक्रोश, सीओ को सौंपा ज्ञापन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद रहने और करीब दो महीने पहले लैंप्स में धान जमा करने वाले किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका की अंचल अधिकारी (सीओ) निकिता बाला के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान लगातार परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर किसानों के धान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और डेढ़ माह से लैंप्स में लगे ताले नहीं खोले गए, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन शुरू करेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किसानों को हो रही परेशानी, कुछ लोगों पर मिलीभगत का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ महीने से किसान लगातार लैंप्स का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी और जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि मिलीभगत के कारण कुछ किसानों का धान ऑनलाइन किया जा रहा है, जबकि गरीब और जरूरतमंद किसानों का धान अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लैंप्स में ताला लगाकर दूसरे स्थानों पर धान का सेटिंग कर ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे वास्तविक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस कारण किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है और वे अपने हक के लिए आवाज उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में भीषण आग से छह बाइक और साइकिल जली, इलाके में मची अफरा-तफरी

48 घंटे में भुगतान का नियम, फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा पैसा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार ने धान खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का स्पष्ट निर्देश दिया है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को समय पर उनका पैसा नहीं मिल रहा है। साथ ही उन्होंने मिल मालिकों पर भी किसानों से 7 से 8 किलो धान की कटौती करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। नेताओं ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर किसानों के बैंक खातों में उनका भुगतान नहीं पहुंचता है, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लास मुर्मू, प्रखंड सचिव लालटू दास, आनंद पाल, पिंटू गोंडा, गुरु चरण सीट और चंदन मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamshedpur : साकची में भीषण आग से छह बाइक और साइकिल जली, इलाके में मची अफरा-तफरी

सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे कबाड़ में लगी आग ने पकड़ी विकराल रूप जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : साकची स्थित सेंट्रल

  • सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे कबाड़ में लगी आग ने पकड़ी विकराल रूप

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पीछे खाली जगह में रखे कचरे और कबाड़ में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बगल में खड़ी बाइक और साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पांच बाइक और एक साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर चैंबर का धरना, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जली हुई बाइक टाटा स्टील के कर्मचारियों की थी, जिन्होंने अपनी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी कर कंपनी में काम पर चले गए थे। जिन कर्मचारियों की बाइक जलकर खाक हो गई उनमें राजेश शर्मा, सतीश कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

Jamshedpur : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर चैंबर का धरना, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर का एक दिवसीय प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए सदस्य जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर का एक दिवसीय प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए सदस्य

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित इस धरना में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने सरकार से धालभूमगढ़ में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। इस दौरान चैंबर के सदस्यों ने कहा कि जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर होने के बावजूद यहां अब तक विमान सेवा की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन के विकास पर असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राखा माइंस स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस ठहराव का शुभारंभ आज, सांसद विद्युत महतो दिखाएंगे हरी झंडी

2019 में हुआ था शिलान्यास, सरकार बदलने के बाद ठप पड़ा है निर्माण कार्य

चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि वर्ष 2019 में जमशेदपुर के धालभूमगढ़ क्षेत्र में एयरपोर्ट का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया था। लेकिन शिलान्यास के कुछ समय बाद ही राज्य में चुनाव हो गया और सरकार बदल गई, जिसके बाद से अब तक एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े शहर में आज तक बड़े विमान तो दूर, डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के उतरने की भी सुविधा नहीं है, जबकि इससे छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट मौजूद हैं। धरना के दौरान चैंबर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत एकत्रित हस्ताक्षरों की प्रति और मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि एयरपोर्ट निर्माण का काम जल्द शुरू हो सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top