- नशे के खिलाफ जागरूकता और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुई 7 किमी दौड़
- विजेताओं को नगद पुरस्कार और अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जांझीया में डिटी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पहली बार 7 किलोमीटर ‘रन फॉर हेल्प’ मैराथन का आयोजन किया गया। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जांझीया मैदान से शुरू हुई यह दौड़ विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। प्रतियोगिता में खण्डामौदा के धनंजय महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और उन्हें 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरु पश्चिमी पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ आयोजित हुई मैराथन
मैराथन में बहरागोड़ा के सालखान मुर्मू ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 3,000 रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि पाथरघाटा के सोमू दास तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 2,000 रुपये से सम्मानित किया गया। दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया मीणा मुंडा सहित आयोजकों ने युवाओं से नशा छोड़कर खेल से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में लक्ष्मण माहार और साधु चरण मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।























