- संगठन मजबूती और जिम्मेदारी पर केंद्रित प्रशिक्षण के साथ हुआ विस्तृत संवाद
- संगठन के मजबूत होने और सक्रिय योगदान के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा के जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी और प्रखंड कमिटी के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : सीओ निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
बीएलए–2 और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण
कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक श्री प्रदीप कुमार बालमुचू और जिला अध्यक्ष श्री रंजन बोयपाई ने भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री ललित कुमार दोराईबुरु ने की और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को एकजुट करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ललित कुमार दोराईबुरु के अलावा रंजीत गगराई, मामूर अंसारी, सूरज चंपिया, जेना पुराती, प्रदीप प्रधान, रोशन पान, दानिश हुसैन, मोरान सिंह कराई, गुलजार अंसारी, सूरज मुखी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।























