- कड़ी मेहनत, सकारात्मक मानसिकता और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल की सफलता
- शिक्षक और अधिकारी छात्रों को सफलता के मार्ग पर प्रेरित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वार्षिक परीक्षा 2025-26 में वंशिका साहू ने 97.58% अंक लाकर अपने क्लास में सेकेंड टॉपर का स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने वंशिका को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार वह अपने जीवन में लगातार प्रगति करती रहें। वंशिका साहू के इस प्रदर्शन से परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव उपस्थित रहे और उन्होंने सभी स्कूल टॉपर एवं क्लास टॉपर को मार्कशीट के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नाबालिग ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
वंशिका साहू की सफलता ने परिवार और स्कूल में खुशियों की लहर दौड़ाई
बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने इस अवसर पर कहा कि सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर, अनुशासित रहकर और लगातार मेहनत करते हुए ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। वेल्डन फ्यूचर एकेडमी के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने भी सभी बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।





















